Heavy Rain: भारी बारिश से उत्तर भारत में हाहाकार, रेलवे ट्रैक से लेकर कई सड़कें डूबीं, अब सेना ने संभाली कमान

Punjab Haryana Rain Updates: पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। कई जगह रेलवे ट्रैक और सड़कें टूट गई हैं। इसके अलावा गांवों को जोड़ने कई पुल भी ध्वस्त हो गए हैं। घर से लेकर यूनिवर्सिटी और स्कूलों में पानी घुस गया है। अब भारी संकट के बीच सेना ने कमान संभाल ली है। फंसे लोगों को नाव के सहारे पानी के बाहर निकाला जा रहा है। उत्तर रेलवे ने कहा कि गंभीर जलभराव के कारण रेलवे ट्रैक पानी में डूब गए, जिससे सनेहवाल-अंबाला मार्ग पर सेवाएं निलंबित कर दी गईं और ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया।

910 छात्रों को सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित कर दिया
भारतीय सेना ने चंडीगढ़ में चितकारा विश्वविद्यालय के फंसे 910 छात्रों को सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित कर दिया है। वहीं अंबाला स्कूल की 730 लड़कियों को भी सेना ने बचाया। रस्सी और नाव के सहारे कई छात्र-छात्राओं को बाहर निकाला गया।

Punjab Haryana Rain Updates

देखें रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें

कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट
उत्तर भारत में खराब मौसम और भारी बारिश के कारण सनेहवाल-अंबाला रेल मार्ग पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं और कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने कहा, ट्रेन संख्या 18102, 12266, 14034, 12414, 12446 और 12426 को डायवर्ट किया गया।

150 ग्रामीण सड़कें और 10 छोटे पुल क्षतिग्रस्त
राज्य लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रारंभिक मूल्यांकन में दावा किया गया है कि पिछले तीन दिनों में पंजाब में बाढ़ से कम से कम 150 ग्रामीण सड़कें और 10 छोटे पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

मोहाली में ग्रामीण इलाकों में भारी नुकसान, हरियाणा में भी भारी बारिश
मोहाली में, ग्रामीण इलाकों में बुनियादी ढांचे को सबसे ज्यादा नुकसान शिवालिक तलहटी के साथ स्थित डेरा बस्सी और मुल्लांपुर इलाकों में देखा गया। वहीं सोमवार को लगातार तीसरे दिन हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश हुई, राज्य के दक्षिणी जिलों में अपेक्षाकृत रूप से मानसून की परेशानी से राहत महसूस की गई।

पंजाब के फिरोजपुर में 44 लोगों को निकाला गया
पंजाब के फिरोजपुर जिले के अराजी सबरन गांव में प्रभावित इलाकों से महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 44 लोगों को निकाला गया। सेना के इंजीनियरों ने कथित तौर पर तटबंध की मरम्मत करके सरहिंद नहर के टूटने को रोकने में भी मदद की, जिससे पंजाब के दोराहा गांव और आसपास के इलाकों में बाढ़ को रोका जा सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+