मान देंगे शिक्षकों को बड़ा सम्मान, विश्वस्तरीय ट्रेनिंग के लिए भेजेंगे फिनलैंड
Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने अपने शिक्षकों को विश्वस्तरीय ट्रेनिंग के लिए फ़िनलैंड भेजने का फैसला लिया है। आज इसके लिए बाकायदा पंजाब सरकार और फ़िनलैंड के बीच MoU साइन हुआ। MoU साइन होने के अवसर पर मैं पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और फिनलैंड के राजदूत किमो लाहदेवीरता के साथ उपस्थित रहा। यह अपने आप में एक बड़ा सुखद अनुभव था, क्योंकि पंजाब के शिक्षकों को विश्वस्तरीय ट्रेनिंग मिलने का मतलब है कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के सुनहरे भविष्य की ओर एक और कदम। यह जानकारी दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी।
आगे उन्होंने लिखा, इस MoU के तहत पंजाब सरकार ने कार्यक्रम बनाया है कि वह 3-3 हफ़्ते की ट्रेनिंग के लिए लिए अपने शिक्षकों को फ़िनलैंड भेजेगी।

सिसोदिया ने लिखा, मुझे खुशी है कि मेरे शिक्षा मंत्री रहते हुए दिल्ली सरकार के हजारों प्रिंसिपल, टीचर्स और शिक्षा अधिकारी फ़िनलैंड, सिंगापुर, जर्मनी, ब्रिटेन( कैम्ब्रिज, ऑक्सफ़ोर्ड) अमेरिका, रुस और जापान से विश्वस्तरीय ट्रेनिंग लेकर आ चुके हैं, और आज की तारीख़ में दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बेहतरीन शिक्षा उपलब्ध करा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications