वरिष्ठ अधिवक्ता दीपिंदर सिंह पटवालिया पंजाब के नए महाधिवक्ता नियुक्त

चंडीगढ़, 19 नवबंर: पंजाब के महाधिवक्ता के पद से एपीएस देओल के इस्तीफे के बाद अब चरणजीत सिंह चन्नी सरकार ने नए नाम का ऐलान कर गिया है। पंजाब सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता दीपिंदर सिंह पटवालिया को राज्य का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया है। हाल ही में 9 नवंबर को चरणजीत चन्नी और पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के जोइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि एडवोकेट जनरल एपीएस देओल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।

charanjit singh channi

वहीं अब उनके जगह इस पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता दीपिंदर सिंह पटवालिया को नियुक्त किया गया है। बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू की बैठक में डीजीपी और एडवोकेट जनरल को हटाने को लेकर बड़ा फैसला किया गया था।

दरअसल, पंजाब सरकार में एडवोकेट जनरल एपीएस देओल की तैनाती के बाद से ही विवाद पैदा हो गया था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सिंह, देओल की नियुक्ति से नाराज थे और लगातार उनको हटाने की मांग कर रहे थे। अंदरखाने की खबरों के मुताबिक इसी के नाराज होकर सिद्धू ने पीसीसी चीफ के पद से अपना इस्तीफा देना का ऐलान किया था, हालांकि बाद में सहमित बनने पर उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+