जर्मनी की संस्था के सहयोग से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी पंजाब सरकार
Punjab News: पंजाब महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रदेश की महिलाएं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए मान सरकार भी उचित कदम उठा रही है। इसी के तहत शुक्रवार को पटियाला फाउंडेशन, ओएमईडी ईवी जर्मनी और पंजाब राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड ने महिलाओं के डिजिटल समावेशन और आर्थिक सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित करने के लिए हाथ मिलाया है।
साझेदारी के खास अवसर पर पंजाब राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के चेयरमैन जगदेव सिंह बाम और पंजाब राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की प्रबंध निदेशक अनिंदिता मित्रा, ओएमईडी ईवी जर्मनी के सीईओ डॉ. जेन्स एच फिशर और पटियाला फाउंडेशन के सीईओ रवि सिंह आहलूवालिया ने शिरकत की।

अनिंदिता मित्रा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों को उपकरण, कौशल और एक सेफ डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदान करना है, जिससे उन्हें अपने प्रोडक्ट्स का मार्केटिंग करने, विचारों का आदान-प्रदान करने और चुनौतियों का मिलकर समाधान करने में मदद मिले। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक का लाभ उठाते हुए, इस परियोजना का उद्देश्य डिजिटल विभाजन को पाटना है, जिससे स्वयं सहायता समूह व्यापक बाजारों तक पहुंच सकें और अपनी आजीविका में सुधार कर सकें।
साथ ही उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को संवाद करने, सहयोग करने और संसाधनों को साझा करने के लिए सुरक्षित, पासवर्ड-संरक्षित डिजिटल स्थान प्रदान किए जाएंगे। यह पहल वस्तु एक्सचेंज सिस्टम को बढ़ावा देती है जहां सदस्य सामूहिक रूप से बढ़ने और इनोवेशन करने के लिए सुझाव, रणनीति और संसाधन साझा करने में उपयोगी साबित होगा।
सहयोग प्रणाली आगे बढ़ेगा
अनिंदिता मित्रा ने कहा कि चर्चा, विचारों के आदान-प्रदान और स्वयं सहायता समूहों को प्रेरित करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने के लिए स्थान साझा किए जाएंगे। परियोजना से शुरुआत में 10 खुद सहायता समूहों की सैकड़ों महिलाओं पर सीधा प्रभाव पड़ेगा, भविष्य में इसे और अधिक समूहों में शामिल करने की योजना है।












Click it and Unblock the Notifications