पंजाब सरकार ने खेल कोचों की सैलरी ढाई गुना बढ़ाने का किया ऐलान
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने खेल को आगे बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने खेल में प्रशिक्षण देने वाले कोच की सैलरी में तकरीबन ढाई गुना की बढ़ोत्तरी करने का फैसला लिया है। खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि जिलों में तैनात एग्जेक्युटिव कोच-2 के मासिक वेतन को बढ़ाकर 35000 रुपए किया जा रहा है, जोकि 17733 रुपए है।
वहीं एग्जेक्युटिव कोच-1 का वेतन 16893 से बढ़ाकर 30000 रुपए करने का फैसला लिया गया है। एग्जेक्युटिव कोच का वेतन 11917 रुपए से बढ़ाकर 25000 रुपए प्रति महीना करने का फैसला लिया है। साथ ही सभी कोच की सैलरी में 3 फीसदी की बढ़ोत्तरी का फैसला लिया गया है।

खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश में आऊट सोर्सिंग पर तैनात कोच लंबे समय से अपनी सैलरी में बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे थे। कोचों की इस मांग पर मुख्यमंत्री ने ध्यान दिया और इसे तत्काल प्रभाव से मंजूर कर लिया है। जिसके बाद प्रदेश में कोचों की सैलरी में ढाई गुना बढ़ोत्तरी किए जाने का फैसला लिया गया हैा। नई सैलरी 18 सितंबर 2023 से लागू होगी।
खेल मंत्री ने कहा कि सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में प्रदेश के खेल को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। खेल और खिलाड़ियों के लिए प्रदेश सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है। हांगजू एशियन गेम्स में पंजाब के खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं और 1962 के जकार्ता एशियन गेम्स के बाद पांच गोल्ड मेडल जीते हैं।
खिलाड़ियों की ईनाम राशि को भी सरकार ने बढ़ाने का फैसला लिया है। जो खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। खिलाड़ियों को नगद राशि, वजीफा स्कीम, खिलाड़ियों को तैयारी के लिए अधिक राशि देने और खेल के प्रमोटर्स को भी अवॉर्ड देने का फैसला लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications