पंजाब सरकार का स्कूल और रोजगार पर फोकस, सीएम भगवंत मान इस दिशा में कर रहे काम

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मान सरकार ने अब तक 21 हजार से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरियां दी है। वहीं सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने के लिए भी काम जारी है।

punjab government

चंडीगढ़: पंजाब की कमान संभालने के बाद आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान निरंतर चुनावी वादों को पूरा करने के लिए काम में जुटे हुए हैं। किसान, बिजली, लॉ एंड ऑर्डर, नशा तस्करी जैसे कई अहम मुद्दों पर मान सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं। अब इसी कड़ी में मान सरकार लगातार रोजगार देने और सरकारी स्कूलों को दिल्ली मॉडल की तरह ठीक करने में जुटे हुए हैं। पिछले कई महीनों से लगातार पंजाब के हर किसी विभाग में कैबिनेट मंत्रियों ने नौकरियों के नियुक्ति पत्र बांटे हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मान सरकार ने अब तक 21 हजार से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरियां दी है। वहीं सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने के लिए भी काम जारी है।

मान सरकार को 9 महीने पूरे, कई वादे निभाए

पंजाब की मान सरकार को 9 महीने हो चुके हैं। ऐसे में सूबे में हर क्षेत्र में सरकार का विकास कार्य जारी है। बिजली के वादे को सरकार ने सत्ता में आते ही सबसे पहले लागू किया था। इसके बाद सरकार पर वित्तीय भार के रूप में पड़ने वाली विधायकों की पेंशन को बंद कर दिया। भ्रष्टाचार विरोध अभियान के तहत करप्शन से पीड़ित लोगों के लिए हेल्पलाइन खोलने का काम किया। हाल ही में सरकार ने दावा करते हुए कहा कि जल्द अब महिलाओं को भी पेंशन मिलना शुरू होने वाली है।

अब तक 21,404 नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी

इसके अलावा अब मान सरकार का फोकस पूरी तरह से सरकारी और प्राइवेट नौकरियों को उपलब्ध कराने पर है। इसके लिए सरकार कदम उठा रही है। हाल ही में भगवंत मान बताया था कि राज्य सरकार ने नौ महीनों में 21,404 नौजवानों को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र दिए हैं और अन्य भर्तियां भी की जा रही हैं। मान ने कहा कि उद्योगों के अनुकूल माहौल और कारोबार को सरल बनाने की नीतियों के चलते पिछले नौ महीनों में राज्य में 30,000 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है, जिससे हजारों नौजवानों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सीएम के मुताबिक नए साल के अवसर पर मास्टर कैडर के 3000 से अधिक नौजवानों को नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे हैं, जिससे हमारी स्कूल शिक्षा प्रणाली और अधिक मजबूत होगी।

school punjab

सरकारी स्कूलों का कायाकल्प शुरू

सरकारी स्कूलों पर भी मान सरकार का पूरा फोकस है। दिल्ली की तर्ज पर पंजाब की स्कूलों की दशा और उनकी सुविधाओं को बढ़ाने का काम किया जा रहा है। स्कूलों का बड़े स्तर पर कायाकल्प किया जा रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने पटियाला तथा अमृतसर में बने सरकारी स्कूलों व नए कक्षा कक्षों की तस्वीरें शेयर की थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर के सरकारी स्कूल की तस्वीर शेयर करते हुए कहा था कि सरकारी स्कूल अब चमकने लगे हैं। जहां कम्प्यूटर से शिक्षा दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+