AAP छोड़ BJP में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राजेंद्र गुप्ता की बढ़ी मुश्किल, पंजा‍ब की फैक्ट्री पर छापा

Rajya Sabha MP Rajinder Gupta factory raid: पंजाब की सियासत और उद्योग जगत में इन दिनों एक बड़ा मामला चर्चा में है। राज्यसभा सांसद और बड़े उद्योगपति रजिंदर गुप्ता की ट्राइडेंट ग्रुप की फैक्ट्री पर पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अचानक हुई छापेमारी ने माहौल गरमा दिया है।

खास बात यह है कि यह कार्रवाई ऐसे वक्त में हुई है जब गुप्ता हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं, जिससे इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।

Punjab government raids

ट्राइडेंट फैक्ट्री पर अचानक मारा छापा

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम मंगलवार दोपहर करीब नौ गाड़ियों के काफिले के साथ धौला स्थित ट्राइडेंट ग्रुप के परिसर में पहुंची। करीब दस अधिकारियों की टीम ने फैक्ट्री के अंदर जाकर पूरे प्लांट का निरीक्षण शुरू किया और जरूरी दस्तावेजों की गहन जांच की। अधिकारियों की ओर से अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि यह कार्रवाई रूटीन जांच का हिस्सा है या किसी शिकायत के आधार पर की गई विशेष छापेमारी।

बिना पूर्व सूचना के प्रदूषण नियंत्रण ने की कार्रवाई

बताया जा रहा है कि यह छापेमारी बिना किसी पूर्व सूचना के की गई, जिससे फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अभी भी जांच टीम परिसर के अंदर मौजूद है और कई स्तरों पर निरीक्षण जारी है।

फैक्‍ट्री पर छापेमारी की कार्रवाई पर क्‍यों उठ रहे सवाल?

इस छापेमारी की टाइमिंग को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं क्योंकि रजिंदर गुप्ता ने हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। उनके पार्टी बदलने के बाद से ही राजनीतिक माहौल पहले से गर्म था, और अब इस कार्रवाई ने इसे और हवा दे दी है।

कौन हैं रजिंदर गुप्ता?

राज्यसभा सांसद Rajinder Gupta पंजाब के बड़े उद्योगपतियों में गिने जाते हैं। वे ट्राइडेंट ग्रुप के संस्थापक भी हैं और पद्म श्री सम्मान से सम्मानित हैं। वे कुछ समय पहले ही भाजपा में शामिल हुए हैं, जबकि उससे पहले वे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद के तौर पर निर्विरोध चुने गए थे।

घर की दीवारों पर लिखा गया "गद्दार"

भाजपा में शामिल होने के बाद उनके खिलाफ विरोध भी देखने को मिला था। चंडीगढ़ में उनके आवास पर विरोध प्रदर्शन हुआ और दीवारों पर "गद्दार" जैसे शब्द लिखे गए थे। इसके बाद पुलिस को सुरक्षा भी बढ़ानी पड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+