पंजाब: आप की सरकार ने STF चीफ सिद्धू को ADGP जेल का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा

चंडीगढ़। आप की सरकार ने पंजाब में एसटीएफ चीफ हरप्रीत सिंह सिद्धू को एडीजीपी जेल का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। यह फैसला होने पर अब सिद्दू जेल विभाग के साथ-साथ पहले की तरह एसटीएफ चीफ के पद की जिम्मेदारी भी निभाते रहेंगे। जानकारों के मुताबिक, पंजाब की जेलों से आए दिन बढ़ रही आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।

news

गौरतलब है कि पिछली सरकार ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स टीम का गठन किया था और एडीजीपी हरप्रीत सिद्धू को उसका चीफ नियुक्त किया था। ये जब हुआ, तब कांग्रेस पार्टी की सरकार थी और सीएम अमरिंदर सिंह थे। तब से लेकर अब तक हरप्रीत अपनी टीम के साथ विभिन्न नशा तस्करों की धर-पकड़ कर चुके हैं। उनके बेहतर काम को देखते हुए आप की सरकार ने भी उन्हें तवज्जो दी है।

Punjab: government provide additional charge of ADGP Jail to STF Chief Harpreet Sidhu

इधर, पुलिस ने बाजारों में निकाला फ्लैग मार्च
पंजाब में कपूरथला पुलिस ने घल्लूघारा सप्ताह के उपलक्ष्य में विभिन्न बाजारों में डीएसपी सबडिवीजन सुरिंद्र सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला है। इस दौरान लाेगों से अपील की जा रही है कि वह शांति बनाए रखें। किसी भी अनजान व्यक्ति व लावारिस वस्तु के दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। घल्लूघारा सप्ताह को लेकर, एसएसपी राजबचन सिंह के आदेश पर पुलिस ने डीएसपी सबडिवीजन सुरिंद्र सिंह के नेतृत्व में विभिन्न बाजारों, सदर बाजार, सत्य नारायण बाजार, माल रोड, जलौखाना चौक, शालीमार बाग रोड, अमृतसर रोड, बस अड्डा, डीसी चौक में पीसीआर, सिटी पुलिस, ट्रैफिक पुलिस के साथ तीनों थानों सिटी, सदर व काेतवाली के एसएचओ का भी साथ लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+