पंजाब में सरकारी ऑफिस का बदला समय, सुबह 7:30 बजे ही ऑफिस पहुंचे सीएम भगवंत मान

पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव किया है। बिजली बचाने की मुहिम के लिए अब सरकारी दफ्तर सुबह 7.30 बजे ही खुल जाएंगे, जबकि दोपहर 2 बजे तक बंद हो जाएंगे। खुद सीएम भगवंत मान आज सुबह पहुंच गए दफ्तर

bhagwant mann

पंजाब सरकार ने गर्मियों में बिजली की खपत को कम करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब पंजाब में सभी सरकारी कार्यालय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेंगे। इस मुहिम की शुरुआत खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की, वह आज सुबह 7.30 बजे ही ऑफिस पहुंच गए।

बता दें कि पंजाब में सरकारी दफ्तरों का आधिकारिक समय पहले सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक था, लेकिन इसमे बदलाव किया गया है। पंजाब सरकार ने गर्मी की वजह से समय में बदलाव किया है ताकि बिजली की खपत को कम किया जा सके।

समय परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान, समेत कई अन्य मंत्री भी सुबह ही ऑफिस पहुंच गए। इसमे अमन अरोड़ा, ब्रह्मशंकर जिंपा, हरभजन सिंह, कुलदीप सिंह धालीवाल भी सुबह 7.30 बजे ऑफिस पहुंच गए।

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस मुहिम से बिजली की बचत होगी। हालांकि हमारे यहां बिजली की कोई कमी नहीं है, लेकिन ऑफिस के समय में बदलाव करने से हर रोज 350 मेगावाट बिजली की बचत होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली में खपत से जो बचत होगी वह हर महीने 16-17 करोड़ रुपए की बचत करेगी। मान ने साफ कहा कि घरेलू और इंड्स्ट्री के लोगों को बिजली में कोई कटौती नहीं की जाएगी। हमारे पास पर्याप्त बिजली है। मैंने खुद दूसरों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है और सुबह 7.28 बजे ऑफिस पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+