पंजाब सरकार की खास मुहिम, 1718 गांवों को मिलेगा स्वच्छ पेय जल

पंजाब में लोगों को स्वच्छ पेय जल मुहैया कराने के लिए प्रदेश की सरकार युद्धस्तर पर काम कर रही है। प्रदेश में हर गांव तक साफ पानी की सप्लाई पहुंचाने का सरकार ने लक्ष्य रखा है।

इस बाबत गुरुवार को पंजाब के जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री बह्मशंकर जिम्पा वे विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री जिम्पा ने पानी की सप्लाई को चले रहे सभी प्रोजेक्ट को तय समय पर पूरा करने का निर्देश दिया है।

bhagwant mann

जल आपुर्ति मंत्री ने कहा कि प्रदेश को रंगला पंजाब बनाने के लिए गांवों को हर तरह की सुविधाएं प्राथमिकता के साथ दी जा रही हैं। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 15 सर्फेस वॉटर प्रोजेक्ट चल रहे हैं, जल्द ही इनका काम पूरा हो जाएगा।

इन प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद प्रदेश के 1718 गांवों में शुद्ध पेय जल की सप्लाई शुरू हो जाएगी। मौजूदा समय में यहां जमीन का पानी पीने के योग्य नहीं है। इन गांवों में नहरों के पानी को शुद्ध करके लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

इन 15 वॉटर प्रोजेक्ट पर कुल 318 करोड़ रुपए का खर्च हो रहा है। जिसके पूरा होने के बाद 408 गांवों को स्वच्छ जल की सप्लाई होगी। इगले वर्ष फरवरी माह में इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस तरह से आनंदपुर साहिब में भी एक प्रोजेक्ट का काम पूरा होने वाला है। इसपर 38.98 करोड़ रुपए का खर्च आ रहा है।

इसके जरिए 67 गांवों को स्वच्छ जल मिलेगा। फाजिल्का में भी ऐसे 2 प्रोजेक्ट चल रहे हैं, जिसका काम पूरा होने वाला है। साथ ही फिरोजपुर में भी एक प्रोजेक्ट चल रहा है। इन तमाम प्रोजेक्ट पर 554.25 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। जिसके जरिए 436 गांवों को पानी की सप्लाई मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+