पंजाब को केंद्र से मिला 3670 करोड़ रुपए का बकाया जीएसटी

केंद्र सरकार की ओर से बकाया जीएसटी राशि को लेकर पंजाब सरकार को बड़ी सफलता मिली है। पंजाब को केंद्र से बकाया 3670 करोड़ रुपए की जीएसटी राशि मिल गई है। लंबे समय से पंजाब सरकार इस राशि को दिए जाने के लिए केंद्र से गुहार लगा रही थी।

आम आदमी पार्टी पंजाब की ओर से कहा गया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और वित्तमंत्री हरपाल चीमा की मेहनत आखिरकार रंग लाई। पंजाब के अधिकारों के लिए लगातार केंद्र सरकार के सामने अपनी आवाज उठा रहे थे।

bhagwant mann

आखिरकार पंजाब को केंद्र से 3670 करोड़ रुपए की बकाया जीएसटी राशि मिल गई है। जुलाई 2017 से मार्च 2022 तक के बकाया मुआवजा राशि को केंद्र सरकार ने जारी करने का आदेश दे दिया है।

वित्त आबकारी और कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि 2017-22 के बीच बकाया 3670.64 करोड़ रुपए की राशि हमे प्राप्त हो गई है। जीएसटी के अधीन मुआवजे की समय सीमा 30 जून 2022 को खत्म हो गई थी। जिस के बाद प्रदेश सरकार लगातार इसके भुगतान की मांग कर रही थी।

केंद्र ने 11 अक्टूबर को इस राशि को जारी करने का आदेश पारित किया था। जीएसटी की राशि आने के बाद चीमा ने आबकारी और कराधान विभाग, पंजाब के फील्ड व मुख्य अधिकारियों की सराहना की है। इसके साथ ही हरपाल सिंह चीमा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का शुक्रिया अदा किया हैा। साथ ही इस काम में लगे पंजाब के अधिकारियों की भी तारीफ की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+