दिवाली पर पंजाब सरकार ने दिया एक और तोहफा, पुलिस विभाग में सृजित किए 1450 पद, जल्द होगी भर्ती
पंजाब के भगवंत मान सरकार ने इस दिवाली के मौके पर युवाओें को एक और तोहफा दिया है। छोटी दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने युवाओं को तोहफा देते हुए पुलिस विभाग में नए पद सृजित कर उन पर भर्ती करने की प्रक्रिया को मंजूरी दे रही है। शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर ऐलान किया है।

सीएम ने अपनी पोस्ट में दिवाली का तोहफा देते हुए बताया कि उनकी सरकार ने पुलिस विभाग में 1450 नए पद सृजित कर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दे दी।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पोस्ट लिखी-
दिवाली के अवसर पर आपकी सरकार का एक और तोहफा...आज पुलिस विभाग में 1450 नए पद सृजित कर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दी.. जिसकी विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी..। हमारी सरकार का मकसद रंगला पंजाब बनाना है, जिसमें युवाओं की भूमिका सबसे अहम है और यह सपना युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार देकर ही पूरा हो सकता है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को इस जानकारी को साझा करते हुए बताया कि 1450 पुलिस कर्मियों की भर्तियां शुरू करने की सरकार ने अनुमति दे दी है। मान ने बताया इन पुलिसकर्मियों में 50 पद निरीक्षण के, 50 पद उप निरीक्षक के और 500 सहायक उप निरीक्षक के और 750 पद्र हेड कांस्टेबल को होंगे।
सीएम भगवंत मान ने कहा
रंगला पंजाब के सपने को मूर्त रूप देने के लिए उत्प्रेरक का काम करेंगे। इनके लिए सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए आम आदमी पार्टी के सरकार ने खोल दिए हैं। सीएम ने कहा इतनी नियुक्तियां करने का उद्देश्य सामाजिक , आर्थिक विकास में युवाओं को समाना रूप से हिस्सेदार बनाना है।












Click it and Unblock the Notifications