पंजाब में नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार का बड़ा कदम, पुलिस महकमे में होगा बदलाव
पंजाब को नशे की लत से बाहर निकालने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री ने इसके लिए पुलिस विभाग में कुछ फेरबदल किए हैं ताकि ड्रग्स से जुड़े रैकेट ,माफिया-पुलिस के गठजोड़ का भंडाफोड़ किया जा सके। मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया है कि यह मांग काफी समय से उठ रही थी।
सरकार की ओर से उठाए गए इस फैसले का मकसद ड्रग्स रैकेट और पुलिस के बीच के संबंध को खत्म किया जा सके। पिछले कई सालों से कई अधिकारी एक ही पोस्ट पर बने हुए हैं, जिसकी वजह से ये लोग ऐसा माहौल बनाते हैं ताकि भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है और अपराध बढ़ता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी व्यवस्था में बदलाव की जरूरत है। हम पुलिस विभाग में इसके लिए फेरबदल करेंगे ताकि पंजाब में ड्रग माफियाओं और प्रशासन के बीच के गठजोड़ को खत्म किया जा सके।
दरअसल हाई कोर्ट ने हरियाणा और पंजाब में इस तरह के मामलों को लेकर तल्ख टिप्पणी की थी, जिसके बाद भगवंत मान सकार ने यह कदम उठाया है। कोर्ट ने हाल ही में डीजीपी को समन किया और उनसे हाई प्रोफाइल ड्रग केस में सवालो के जवाब देने को कहा था। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस अधिकारियों के फेरबदल पर भी विचार किया जा रहा है।
बता दें कि इससे पहले पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान चलाया था। इस अभियान में प्रदेश के हजारों बच्चे और युवा शामिल हुए। इन बच्चों को मुख्यमंत्री ने स्वर्ण मंदिर में नशे के खिलाफ शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमे प्रदेश को नशे से मुक्त करना है। हम युवाओं को नशे से दूर करेंगे और रोजगार का सृजन करेंगे ताकि वह व्यस्त रहें।












Click it and Unblock the Notifications