पंजाब सरकार की आशीर्वाद योजना, कन्याओं के विवाह के लिए मिलगा 50 हजार
पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार कन्याओं की शादी की सहायता के लिए बड़ी योजना चला रही है। प्रदेश सरकार यह अहम योजना पंजाब के उन परिवारों के लिए लेकर आई है जो आर्थिक रूप से कमजोर है।
इस योजना का नाम पंजाब आशीर्वाद योजना है। इस योजना के जरिए प्रदेश की बेटियों को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी ताकि गरीब परिवारों को बेटी के शादी के लिए किसी और पर निर्भर ना रहना पड़े।

पंजाब सरकार की इस आशीर्वाद योजना के तहत बेटियों को शादी के लिए 51 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। सरकार की ओर से यह मदद सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इस योजना में आवेदन करने के लिए सिर्फ पंजाब के मूल निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।
अगर आप पंजाब के मूल निवासी हैं और परिवार गरीबी के नीचे आता है तो आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदक का अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर होना जरूरी है।
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बीपीएल कार्ड, उम्मीदवार का आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट फोटो देना होगा। इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको punjab.gov.in पर लॉगिन करना है। यहां से आप फॉर्म को डाउनलोड करके इसे फिल करके आवेदन कर सकते हैं।
इस फॉर्म में जरूरी जानकारी को दर्ज करने के बाद आप इसमे जरूरी दस्तावेज लगाकर आवेदन कर सकते हैं। इस फॉर्म को आपको जिला कल्याण कार्यालय में सबमिट करना है। इसके बाद फॉर्म की जांच होने के बाद, अगर यह सही पाया जाता है तो आपके खाते में सीधे अनुदान राशि आ जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications