पंजाब: DGP पद पर बने रहेंगे गौरव यादव, छुट्टी से लौटे VK भावरा को नई जिम्‍मेदारी !

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस महानिदेशक का पद किसके पास रहेगा, अब इसके बादल छंट गए हैं। सरकार ने छुट्टी से लौटे डी.जी.पी. वीरेश कुमार भावरा (VK भंवरा) के आगमन पर उत्पन्न होने वाली मुश्किल का हल निकाल लिया है। बताया जा रहा है कि, आई.पी.एस. अधिकारी गौरव यादव ही पंजाब पुलिस के चीफ बने रहेंगे। वहीं, वीरेश कुमार भावरा का तबादला होने की जानकारी मिली है।

Punjab: Gaurav Yadav will continue as DGP, VK Bhanwara returned from leave

पंजाबी समाचार संस्‍था पंजाब केसरी के अनुसार, पंजाब सरकार ने वी.के. भावरा को पंजाब पुलिस हाऊसिंग कार्पोरेशन में तैनात करने का फैसला किया। लिहाजा, आई.पी.एस. अधिकारी गौरव यादव पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल पद पर बने रहने की पूर्ण संभावना है। बता दें कि, डी.जी.पी. वी.के. भावरा अपनी 2 महीने की छुट्टी पूरी करके वापस लौट रहे हैं। नई सरकार आने पर वह छुट्टी पर चले गए थे। पंजाब में अब आम आदमी पार्टी की सरकार है। सरकार द्वारा, वी.के. भावरा को पंजाब पुलिस हाऊसिंग कार्पोरेशन का चेयरमैन बनाए जाने का आदेश जारी किया गया।

Punjab: Gaurav Yadav will continue as DGP, VK Bhanwara returned from leave

खबर है कि, भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वीके भावरा को शनिवार को ही उनके पद से हटा दिया और उन्हें पुलिस आवास निगम का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। दो महीने की छुट्टी पर आए भावरा रविवार को वापस ज्वाइन करने वाले थे, जबकि पहले ही सरकार ने गौरव यादव को कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त कर दिया था। कहा जा रहा है कि, सरकार कार्यवाहक डीजीपी यादव के प्रदर्शन से खुश है और चाहती है कि यादव इस पद (पुलिस बल के प्रमुख) पर बने रहें। मूसेवाला हत्याकांड के बीच बिगड़ती कानून-व्यवस्था की वजह से आप संगरूर लोकसभा चुनाव हार गई थी और बताया जा रहा है कि, कुछ ऐसे ही कारणों के चलते सरकार ने भावरा को डीजीपी पद से हटाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+