पंजाब में चुनाव से पहले अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां AAP में शामिल

चंडीगढ़, 26 अगस्त: पंजाब में आगामी विधानसभा की तैयारियां शुरू हो चुकी है। इस बार फिर से आम आदमी पार्टी ने पंजाब के रण में मैदान फतेह करने के लिए कमर कस ली है, जिसके तहत आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री गुरुवार को पंजाब दौरे पर आए। इस दौरान गुरदासपुर में केजरीवाल ने अकाली नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सेवा सिंह सेखवां का पार्टी में स्वागत किया।

Recommended Video

    Arvind Kejriwal In Punjab: Sewa Singh Sekhwan AAP में शामिल, Kejriwal ने कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
     Sewa Singh Sekhwan

    जैसे-जैसे पंजाब में चुनाव नजदीक आ रहे है नेताओं की दल बदली का सिलसिला शुरू हो गया। इस बार शिरोमणि अकाली दल को पंजाब में आप ने झटका देते हुए उनके पूर्व मंत्री को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया। अरविंजद केजरीवाल की मौजूदगी में सेवा सिंह सेखवां ने आप का दामन थाम लिया।

    इस दौरान आप संयोजक केजरीवाल ने कहा कि सेवा सिंह सेखवां और उनके परिवार ने पंजाब और पंजाब की राजनीति के विकास में योगदान दिया है। उन्होंने आज हमें आशीर्वाद दिया है और हमसे जुड़ गए हैं। हम उनका स्वागत करते हैं। गुरुदासपुर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जैसे हमने दिल्ली में अच्छी सड़कें, स्कूल और अस्पताल बनाएं। मुफ्त में बिजली और साफ पानी दिया। वैसे ही हमारा मिशन है कि हम ऐसा पंजाब बनाए जहां सुख-शांति हो, सभी बच्चों को अच्छी और मुफ्त शिक्षा मिले, अच्छा इलाज मिले।

    बता दें कि सेखवां पंजाब की राजनीति का एक बड़ा नाम है। वो प्रदेश की राजनीति का अनुभवी चेहरा भी हैं, जिसके चलते पंजाब में आप को एक बड़ा नेता मिल गया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी को प्रदेश में मजबूत चेहरों की बेहद जरूरत है। ऐसे में सेवा सिंह सेखवां का पार्टी में शामिल होना फायदेमंद साबित हो सकता हैं। इससे पहले केजरीवाल पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह को पार्टी में शामिल करवाने के लिए अमृतसर में आए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+