पंजाब: वित्त मंत्री हरपाल चीमा बोले- नई आबकारी नीति से मिला 8841 करोड़ रुपए का रेवेन्यू
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मंतव्य और नीतियां पूरी तरह पारदर्शी और स्पष्ट हैं।

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा बड़ा दावा किया गया है। आज एक प्रेस वार्ता करते हुए हरपाल चीमा ने कहा कि उनकी सरकार ने पंजाब के अंदर जो माफिया राज कायम था, उसे खत्म किया गया है। पिछली सरकारों पर बरसते हुए चीमा ने कहा कि अकाली व कांग्रेस के शासनकाल में राज्य में शराब माफिया पूरी तरह से कायम था और उस दौरान राज्य के कई शहरों के अंदर नकली शराब का कोराबार चल रहा था, जिसका खमियाजा पंजाब की जवानी को भुगतना पड़ा और कई मौते भी हुई। उसे उनकी सरकार ने पूरी तरह से खत्म किया है।
राज्य के रैवेन्यू में भारी बढ़ोतरी: हरपाल चीमा
पंजाब सरकार ने नई आबकारी नीति लाकर राज्य के रैवेन्यू में भारी बढ़ोतरी हुई है। हरपाल चीमा ने कहा कि दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब सी.एम. भगवंत माान के नेतृत्व में पंजाब में जो नई एक्साइज पालिसी बनाई गई है, उसकी बदौलत रिकार्ड तोड़ 8841 करोड़ रुपए रैवेन्यू हासिल किया है।












Click it and Unblock the Notifications