1 बाइक पर सवार थे 5 लोग, टैंपो को ओवरटेक कर ट्रक से टकराई, 4 की मौत, मां घायल
फतेहाबाद। पंजाब में खड़ूर साहिब फतेहाबाद रोड पर जानलेवा हादसा हुआ। एक बाइक, जिस पर 5 जने सवार थे, वो टेंपो को ओवरटेक कर एक ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में 2 बच्चों समेत चार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव उठवाए और 1 घायल महिला को अस्पताल पहुंचवाया।

पुलिस ने बताया कि, हादसे का शिकार हुई बाइक पर 5 लोग सवार थे, वे फतेहाबाद जा रहे थे। उनकी बाइक की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हुई। इस भयंकर टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक महिला घायल है। वे सभी लोग कपूरथला के हैं। उनकी पहचान कुलदीप सिंह (34) निवासी बृंदपुर जिला कपूरथला, उसकी पत्नी कमल (31), बेटा अरमान (4), बेटी सगुण (6) और एक रिश्तेदार राजबीर कौर निवासी गोइंदवाल साहिब के तौर पर हुई है।
डीएसपी प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि, वे पांचों एक बाइक पर कपूरथला से फतेहाबाद की ओर जा रहे थे। पता चला है कि, कुलदीप सिंह के साले की खडूर साहिब की कोर्ट में वीरवार को किसी मामले में तारीख थी। सालेहार भी कपूरथला के गांव बरिंदपुर उनके पहुंची हुई थी। मगर, हादसे ने जिंदगियां छीन लीं। चिंता की बात यह है कि एक बाइक पर इतने लोग सफर कर रहे थे, जबकि 2 की परमिशन होती है। उन मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं।
डीएसपी ने कहा कि, हमने ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर अनुराग सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जो निवासी कुपरोली जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) का रहने वाला है। वहीं, घायल महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications