Bargadi Kand: प्रदीप सिंह को मारी गई थीं 60 गोलियां, पुलिस ने 3 शूटर दबोचे, इनमें 2 नाबालिग

Bargari Faridkot punjab news: पंजाब के बरगाड़ी बेअदबी मामले में आरोपी डेरा सच्चा सौदा प्रेमी प्रदीप सिंह की हत्या कर दी गई। इस हत्‍याकांड के बाद पंजाब पुलिस, इंटेलिजेंस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल हत्‍यारों की तलाश में जुटीं। खबर है कि, इस मामले में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने 3 शूटर्स को धर दबोचा है। तीनों शूटर्स गोल्डी बराड़ गैंग का हिस्‍सा बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, वे गोल्डी बराड़ के संपर्क में थे।

Punjab faridkot pradeep-singh-murder-case, Three shooters arrested by special Police team

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बरगाड़ी बेअदबी कांड में आरोपी की हत्या की वारदात में 2 गैंगस्टर, 6 शूटर और खालिस्तानी कनेक्शन सामने आया है। दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए 3 आरोपियों में से 2 आरोपी नाबालिग हैं। पूरे हत्याकांड में गोल्डी बराड़, लॉरेंस बिश्नोई गैंग और खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा मॉड्यूल शामिल बताए जा रहे हैं। पंजाब पुलिस की इंटेलिजेंस और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की कांउटर इंटेलिजेंस यूनिट ने हत्याकांड में शामिल शूटर्स और आरोपियों की पहचान की थी।

Punjab faridkot pradeep-singh-murder-case, Three shooters arrested by special Police team

प्रदीप सिंह की हत्या कई शूटर्स ने की थी। पुलिस के अनुसार, उस पर 60 गोलियां फायर की गई थीं। वारदात में 6 शूटर्स और उनके सहयोगी शामिल थे। जिनमें से 4 शूटर्स हरियाणा और 2 पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एक शूटर का नाम जीता बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+