Loot in Punjab: बंदूक की नोंक पर दुकान मालिक से 40 हजार की लूट, देखें CCTV
पंजाब के फरीदकोट से एक मेडिकल संचालक से 40000 रुपए के लूट का मामला सामने आया है। इस पूरे वीडियो को देखकर आप भी सोचने को मजबूर हो जाएंगे।

पंजाब के फरीदकोट से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मेडिकल दुकान के मालिक से अज्ञात बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर 40 हजार रुपए लूट लिए। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसके मुताबिक जब मेडिकल दुकान का मालिक गल्ले के पास बैठा था। उसी वक्त दुकान पर पहले दो लोग पहुंचे और उसे बातचीत शुरू कर दी। दोनों को देखकर ऐसा नहीं लग रहा था कि ये लूट के इरादे से आए हैं।
हालांकि, कुछ देर बातचीत करने के बाद दोनों ने बाहर से एक और साथी को बुला लिया। जिसके बाद साल ओढ़कर पहुंचे व्यक्ति ने दुकान मालिक को बंदूक दिखाकर बैठा दिया। वहीं, पहले से खड़े रहने वाले दोनों ने दुकान मालिक को पकड़ लिया।
Recommended Video

इसके बाद बदमाशों ने कैश दराज से पैसे लूट लिए। पैसे लूटने के बाद बंदूक की नोंक पर बदमाशों ने दुकान मालिक को धमकी भी दी और उसका पॉकेट भी चेक किया। इस दौरान दुकान मालिक पूरी तरह से असहाय नजर आया। इसके बाद तीनों बदमाश दुकान से फरार हो गए।
हालांकि अभी दुकान मालिक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं सामने आई है। वहीं, अभी तक बदमाशों के बारे में भी ज्यादा जानकारी नहीं सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आपको बता दें कि पंजाब में ये इस तरह का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पंजाब में इस तरह के लूट के मामले आ चुके हैं।
वही, इस तरह के मामले भी कई राज्यों से आ चुके हैं। बीते दिनों उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान से भी इसी तरह के लूट के मामले सामने आए थे। कई मामलों में बदमाशों की गिरफ्तारी भी हुई थी। लेकिन कई मामलों में नहीं हुई।
ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra : AAP और CM भगवंत मान पर क्या बोल गए राहुल गांधी ? रिमोट कंट्रोल न बनने की नसीहत, VIDEO












Click it and Unblock the Notifications