जानिए कौन हैं पंजाब में आप के सीएम फेस भगवंत मान, कितनी संपत्ति के हैं मालिक
जानिए कौन हैं पंजाब में आप के सीएम फेस भगवंत मान, कितनी संपत्ति के हैं मालिक
चंडीगढ़ ,18 जनवरी: आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भगवंत मान को अपना मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मान के नाम का ऐलान किया है। केजरीवाल का कहना है कि करीब 21 लाख लोगों ने उनकी ओर से जारी नंबर पर भगवंत मान को सीएम फेस बनाने के लिए वोट किया है। आइए जानते हैं कि भवगंत मान कौन हैं और कितनी संपत्ति के मालिक हैं।

भगवंत मान की संपत्ति
48 साल के आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने 2019 में पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर नामांकन के समय दाखिल अपने हलफनामे में बताया है कि उनके पास कुल 1.64 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उन्होंने अपने पास 38.27 लाख की चल और 1.26 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति की बताई है। तब उनके बैंक खाते में 25 हजार रुपए थे।
भगवंत मान के पास दो वाहन हैं, जिनकी कीमत करीब 20 लाख रुपए है। इसके अलावा उनके पास करीब सवा तीन लाख रुपए के सोने के जेवर और 20 हजार रुपए कीमत की एक गन है। बता दें कि मान ने वित्तवर्ष 2017-18 के लिए अपनी आय 14.70 लाख रुपए बताई थी।

मान की निजी जिंदगी
पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में 1972 में भगवंत मान का जन्म हुआ था। भगवंत मान जट सिख हैं और इंटर पास हैं। उन्होंने बीकॉम में दाखिला लिया लेकिन वो स्नातक पूरा नहीं कर सके। इंदरप्रीत कौर से उनकी शादी हुई लेकिन 2015 में दोनों का तलाक हो गया। इनके दो बच्चे हैं, बेटा दिलशान और बेटी सीरत कौर हैं।
Recommended Video

मान का एक्टिंग और कॉमेडियन के तौर पर करियर
भगवंत मान ने 90 के दशक में अभियन और कॉमेडी करना शुरू कर दिया था। 1994 में उन्होंने कचहरी नाम की फिल्म में पहली बार काम किया। 10 से ज्यादा फिल्मों में उन्होंने काम किया। इसमें 'मैं मां पंजाब दी' जैसी फिल्म मशहूर भी शामिल है। वहीं कॉमेडी शो भी वो करते रहे। जगतार जग्गी के साथ उन्होंने काफी समय कॉमेडी की। 2006 में भगवंत मान और जग्गी ने अपना मशहूर शो 'लाइफ विद वाइफ' कनाडा और इंग्लैंड में भी किया। 2008 में मान ने टीवी पर आने वाले ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में भी भाग लिया था।

भगवंत का राजनीतिक करियर
भगवंत मान इस समय पंजाब के आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और राज्य में पार्टी का सबसे अहम चेहरा हैं। वो लगातार दो बार से (2014 और 2019) पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के सांसद हैं। भगवंत मान की राजनीति की शुरुआत 2012 में मनप्रीत बादल की पंजाब पीपल पार्टी से हुई थी। पंजाब पीपल पार्टी से वो 2012 के पंजाब विधानसभा लहरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे, जिसमें वो हार गए। इसके बाद 2014 में भगवंत मान आम आदमी पार्टी में शामिल होकर संगरूर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े और जीते। इसके बाद 2019 में एक बार फिर इसी सीट से वो सांसद बने।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications