पंजाब चुनाव: SAD और BSP प्रत्याशियों के नाम की घोषणाएं शुरू, इस तरह से हो रही चुनावी तैयारी
शिरोमणि अकाली दल गल पंजाब दी मुहिम के ज़रिए जनसंपर्क कर रही है तो वहीं बहुजन समाज पार्टी अलख जगाओ मुहिम के तहत चुनाव प्रचार कर रही है।
चंडीगढ़: अगस्त 30, 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल (SAD) और बहुजन समाज पार्टी BSP ने गठबंधन कर साथ में चुनाव लड़ रही है। दोनों पर्टिया पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र चुनावी तैयारियों में जुट चुकी हैं। विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र उन्होंने प्रत्याशियों के नाम की घोषणाएं शुरू कर दी हैं।

अनिल जोशी (शिरोमणि अकालि दल) अमृतसर उत्तर
जगबीर बराड़ (शिरोमणि अकालि दल) जालंधर कैंट
दर्शन सिंह कोटफत्ता (शिरोमणि अकालि दल) भुच्चो मंडी
सरुपचंद सिंगला (शिरोमणि अकालि दल) बठिंडा शहरी
प्रकाश सिंह भट्टी (शिरोमणि अकालि दल) बठिंडा देहात
जसवीर सिंह गढ़ी (बहुजन समाज पार्टी) फगवाड़ा
शिरोमणि अकाली दल गल पंजाब दी मुहिम के ज़रिए जनसंपर्क कर रही है तो वहीं बहुजन समाज पार्टी अलख जगाओ मुहिम के तहत चुनाव प्रचार कर रही है।
जनसंपर्क कर रहे SAD अध्यक्ष
सुखबीर सिंह बादल के प्रधान मीडिया सलाहकार हरचरण सिंह बैंस ने वन इंडिया हिन्दी से बात करते हुए कहा कि शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल गल पंजाब दी मुहिम के तहत विधानसभा के दौरे पर हैं, काफ़ी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उन्होंने कहा कि
छोटे-छोटे दलों के ज़रिए रोज़ाना 20 से 30 मीटिंग कर रहे हैं क़रीब 35 हज़ार लोगों से मुलाक़ात हो रही है।
हरचरण सिंह बैंस ने कहा कि 100 हल्के का दौरा करना है। जन संपर्क के दौरान लोगों से यही सवाल होता है कि पिछले चुनाव से पहले जो हमने वादे किए थे जिसकी वजह से हम सरकार बना पाए थे। उन वादों में से कौन से वादे हैं जो हमारी पार्टी ने पूरा नहीं किया । जनता का यही जवाब होता है कि सारे वादे पूरे किए गए।
कौन से वादे नहीं हुए पूरे
हरचरण सिंह बैंस ने कहा कि जन संपर्क के दौरान जब जनता से पूछते हैं कि अभी आप लोगों को किन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो कोई बिजली की समस्या तो, कोई नाले की समस्या, तो कहीं पानी की समस्या, तो कही सड़क की समस्या बताते हैं। जनता ने हम लोगों को ये सब परेशानियां बताईं औऱ सवाल किया कि अगर आपको वापस सत्ता में लाते हैं तो हमारे लिए क्या करेंगे। जनता को हम लोगों ने अपना एजेंडा बताया और उनसे कहा कि हम लोग यहां आपसे यही जानने के लिए आए हैं कि और क्या बेहतर आपके लिए कर सकते हैं ये सुझाव दें। आप लोग जो सुझाव देंगे उसके तर्ज़ पर शिरोमणि अकाली दल का फ़ाइनल मैनिफेस्टो तैयार किया जाएगा। ये पार्टी का नहीं जनता का मैनिफ़ेस्टो होगा।
'अलख जगाओ' मुहिम से बदलेंगे समीकरण
BSP पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने वन इंडिया से बात करते हुए चुनावी तैयारियों पर चर्चा की, उन्होंने कहा
फगवाड़ा में 'अलख जगाओ रैली' का आयोजन किया गया इस रैली से पंजाब की राजनीति में नए समीकरण बनेंगे।कांग्रेस और भाजपा ने देश के दलितों और पिछड़े वर्गों का अपमान किया है। दलितों और पिछड़े वर्गों वो अभी भी पवित्र, धार्मिक और पंथिक नहीं मानते हैं।
आम आदमी पार्टी ने बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर और उनके संविधान का अपमान किया। और केंद्र सरकार जिस तरह से किसानों का अपमान कर रही है, उन्हें बेघर, असहाय बना दिया है, यह एक राष्ट्रीय मुद्दा है। बहुजन समाज पार्टी इस मान-सम्मान के लिए कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी से लड़ेगी।
अनिल जोशी का शक्ति प्रदर्शन
शिरोमणि अकाली दल में शामिल होने के बाद बाद अनिल जोशी ने पहली बार अपने विधानसभा हलका पूर्वी के एक रिसोर्ट में मिलन समारोह आयोजित किया। मिलन समारोह में शिरोमणि अकाली दल एकजुटता की हुंकार भरी। मिलन समारोह के मंच पर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल, पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के अलावा माझा के तमाम अकाली-बसपा गठबंधन के नेता शामिल हुए। आपको बता दें कि अनिल जोशी ने चंडीगढ़ में 20 अगस्त को अकाली दल में शामिल हुए थे। शिअद में शामिल होने के बाद से ही अनिल जोशी अपने हलके में सक्रिय हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications