Punjab Election result 2022: CM बनने जा रहे भगवंत मान का संबोधन, सिद्धू-कैप्टन को लेकर कही ये बात
संगरूर, 10 मार्च: पंजाब में इस बार भगवंत मान के सिर मुख्यमंत्री पद का सेहरा बंधना तय हो गया है। राज्य में आम आदमी पार्टी बड़े बहुमत से चुनाव जीत रही है। भगवंत मान ने अपने प्रतिद्वंदी भगवंत मान को 45000 से ज्यादा वोटों के अंतरों से हराया है। संगरूर संसदीय सीट से भगवंत मान आप के टिकट पर दो बार सांसद चुने जा चुके हैं। धुरी विधानसभा क्षेत्र इस जिले में आती है। पार्टी के बड़ी जीत के बीच भगवंत मान ने मीडिया को संबोधित किया है।

Recommended Video
मीडिया को संबोधित करते हुए आप नेता भंगवत मान ने कहा कि, विरोधी पार्टियों के नेताओं ने अरविंद केजरीवाल और मुझपर निजी टिप्पणी की गई, ग़लत शब्दों का इस्तेमाल किया। उनकी शब्दावली उन्हें मुबारक हो। उन्हें माफ कर दीजिए लेकिन आगे से सबको पंजाब के पौने तीन करोड़ पंजाबियों की इज़्ज़त करनी पड़ेगी।
मान ने आगे कहा कि, हमें मिलकर पंजाब चलाना है, पहले पंजाब बड़े-बड़े दरवाजे वालों घरों से चलता था परन्तु आज के बाद पंजाब गांवों से चलेगा, वार्डों से चलेगा, शहरों से चलेगा। बड़े बादल हार गए, सुखबीर बादल जलालाबाद से हार गए। कैप्टन साहब पटियाला से हार गए। सिद्धू और मजीठिया दोनों हार रहे हैं। चन्नी साहब दोनों सीटों पर हार गए। मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं।
मान ने कहा कि, वे कल पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह भी राजभवन की जगह शहीदे आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में होगा। इससे पहले CM की शपथ राजभवन में होती रही है। शपथ लेने से पहले मान शहीदी स्मारक पर माथा टेकने भी जाएंगे।
पंजाब में शुरुआती बढ़त के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है। केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, 'इस इंकलाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।' उन्होंने आगे कहा कि गोवा में AAP ने दो सीटें जीती हैं। यह गोवा में ईमानदार राजनीति की शुरुआत है।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications