पंजाब चुनाव: अदिति सिंह के पति MLA अंगद सिंह को कांग्रेस ने नहीं दिया टिकट, दूसरा प्रत्याशी उतारा
चंडीगढ़, 30 जनवरी: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 8 उम्मीदवारों की तीसरी सूची रविवार को जारी की है। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भदौर सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने पहले चमकौर साहिब सीट से उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की थी। वहीं यूपी की रायबरेली से कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह, जिन्होंने हाल ही में बीजेपी ज्वाइन की थी, उनके पति विधायक अंगद सैनी को पार्टी ने पंजाब के नवांशहर सीट से टिकट से वंचित कर दिया है।

Recommended Video
बताया जा रहा है कि रायबरेली से बीजेपी उम्मीदवार अदिति सिंह के पति विधायक अंगद सैनी ने पंजाब के नवांशहर में कांग्रेस के टिकट से इनकार कर दिया है, जिसके बाद पार्टी कांग्रेस ने अंगद सैनी की जगह सतबीर सिंह सैनी को नवांशहर से चुनाव लड़ने के लिए चुना है। याद रहे कि अंगद सिंह सैनी नवांशहर से मौजूदा विधायक हैं। हालांकि अब वो किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे इस पर सस्पेंस बना हुआ है।
आपको बता दें कि पिछले कई वक्त से पार्टी लाइन से हटकर अदिति सिंह बयान दे रही थी, जिसके बाद उनके तेवर पहले ही साफ हो चुके थे कि वो पार्टी से इस्तीफा देने वाली है। इसके बाद हाल ही में उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी का थामन थाम लिया था। बीजेपी ने उनको रायबरेली से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं अब उनके पति ने भी कांग्रेस का टिकट देने से इनकार कर दिया।
ऐसे में सवाल उठा रहा है कि आखिर वो अब किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे या फिर निर्दलीय ही चुनावी ताल ठोकेंगे। याद रहे कि अंगद सिंह 2017 में 26 साल की उम्र में एमएलए बने थे। उस दौरान वह सबसे कम उम्र के MLA थे।












Click it and Unblock the Notifications