सिद्धू ने प्रियंका गांधी के सामने खुलकर जाहिर की नाराजगी, नहीं दिया भाषण

संगरूर, 14 फरवरी: पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने फिर से सत्ता में आने के लिए अपना पूरा दम लगा दिया है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि पार्टी फिर से वहीं आकर खड़ी हो गई, जहां वो कुछ महीने पहले थी। एक तरफ पंजाब चुनाव में जहां पार्टी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस को फिर से अपनों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है, जिसका ताजा नमूना कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रैली में खुलेआम देखने को मिला, जब पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रियंका गांधी के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए मंच पर भाषण देने से इनकार कर दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Navjot Singh Sidhu

दरअसल, पंजाब चुनाव में पूरी जान से प्रचार कर रही कांग्रेस में उस वक्त फूट पड़ती दिखाई दी, जब हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब में पार्टी के मुख्यमंत्री कैंडिडेट की घोषणा की। कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को अपना सीएम उम्मीदवार बनाया है, जिसके बाद रविवार को धुरी में प्रियंका गांधी की रैली में नवजोत सिंह सिद्धू की नाराजगी सबके सामने आ गई। रैली में सिद्धू ने भाषण देने से साफ मना कर दिया और सिर्फ हाथ जोड़ जनता का अभिवादन किया।

प्रियंका गांधी की रैली से जुड़ा वीडियो सामने आया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि मंच पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सिद्धू को भाषण के लिए आमंत्रित किया गया, लेकिन उन्होंने अपनी सीट से खड़े होकर भाषण देने से साफ इनकार करते हुए हाथ जोड़ लिए, जिसके बाद सीएम चन्नी को मंच पर संबोधन के लिए बुलाया।

Recommended Video

    Punjab Election 2022: Priyanka Gandhi के सामने Navjot Sidhu ने जाहिर की नाराजगी | वनइंडिया हिंदी

    ऐसे में धूरी में आयोजित हुई प्रियंका गांधी की रैली में साफ हो गया कि पार्टी में एक बार फिर से तालमेल कम हो गया है। हालांकि रैली को सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और सुनील जाखड़ ने संबोधित किया, लेकिन सिद्धू के भाषण ना देने के सियासी मायने कुछ और सामने आ रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+