पंजाब चुनाव: Dev D की एक्ट्रेस माही गिल भाजपा में हुईं शामिल
पंजाब चुनाव: Dev D की एक्ट्रेस माही गिल आज हो सकती हैं भाजपा में शामिल
नई दिल्ली, 07 फरवरी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कुछ स्टार पावर जोड़ने की पूरी तैयारी में है। इसी कड़ी में डेव डी की एक्ट्रेस माली गिल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ली है। पंजाब बीजेपी ने अपने ट्विटर पेज पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, '' बीजेपी में शामिल हुई माही गिल। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत जी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नेता दुष्यंत गौतम, पंजाब भाजपा के महामंत्री सुभाष शर्मा जी की उपस्थिति में माही गिल ने ली बीजेपी की सदस्यता ली है।''

पिछले चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार की थी माली गिल ने
माही गिल ने पिछले साल दिसंबर में वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस उम्मीदवार हरमोहिंदर सिंह लकी के लिए प्रचार किया था। तब माली गिल ने कहा था कि लकी उसका बचपन का दोस्त था और वह केवल उसका साथ दे रही थी। उसने कथित तौर पर कहा था कि उसकी "राजनीति में शामिल होने की कोई योजना नहीं है, लेकिन भविष्य में ऐसा कर सकती है"।

जानें कौन हैं माली गिल
एक्ट्रेस माली गिल ने डेव डी के अलावा कई फिल्मों और वेबसीरिज में काम किया है। देव डी स्टार माही गिल एक पुरस्कार विजेता अभिनेत्री हैं, जबकि माही गिल को अक्सर पंजाबी फिल्मों में खलनायक की भूमिका में देखा जाता है। देव डी के अलावा माही गिल को साहेब, बीवी और गैंगस्टर, दुर्गमती, पान सिंह तोमर, दबंग और गुलाल जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।

किसान आंदोलन के वक्त BJP की आलोचक थीं माही
कृषि विरोध के दौरान माही गिल भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचक थीं। लेकिन उन्होंने कहा कि उन्होंने पंजाब के लिए पीएम मोदी के दृष्टिकोण को सुनने के बाद पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। थाना सदर, जिंदे मेरी दिलावर, अंगरेज, पंजाबी दा किंग बलराज सिंह और साब बहादुर जैसी पंजाबी फिल्मों का हिस्सा रही एक्ट्रेस माही गिल ने कहा, "मेरे हृदय परिवर्तन के पीछे यही मुख्य कारण है।"
Recommended Video

BJP में शामिल होने के बाद क्या बोलीं
भाजपा में शामिल होने के बाद माही गिल ने कहा, मैं पंजाब के लोगों, खासकर लड़कियों की सेवा करना चाहती हूं और भाजपा में शामिल हो गई हैं क्योंकि यह एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पंजाब की बेहतर सेवा कर सकती है। मैं लड़कियों के लिए कुछ करना चाहती हूं। मैं लड़कियों से जुड़े मुद्दों को उठाना चाहती हूं। अब, मेरे पास ऐसा करने का एक माध्यम है।''












Click it and Unblock the Notifications