स्वर्ण मंदिर की घटना की जांच के लिए SIT का गठन, दो दिनों के भीतर रिपोर्ट होगी पेश
स्वर्ण मंदिर की घटना को डिप्टी सीएम ने बताया दुर्भागयपूर्ण, कहा- 8 से 9 घंटे तक दरबार में रहा आरोपित
पंजाब, 19 दिसंबर: श्री हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारा (गोल्डन टेम्पल) में सिख धर्म के सबसे पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब को लेकर बेअदबी की कोशिश की गई। जिसके बाद लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की पुष्टि अमृतसर पुलिस के डीसीपी परमिंदर सिंह ने शनिवार की। तो वहीं, इस घटना के बाद पंजाब का माहौल तनावपूर्ण बन गया है। तो वहीं, इस घटना की जानकारी लेने पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा अमृतसर पहुंचे।
Recommended Video

डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मीडिया से बात करते हुए घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही, कहा कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि बेअदबी के प्रयास का आरोपित युवक श्री दरबार साहिब में करीब 8 से 9 घंटे तक रहा। रंधावा ने कहा कि आरोपित सुबह 11:40 बजे श्री दरबार साहिब पहुंचा था। इसके बाद वह श्री अकाल तख्त साहिब के बाहर आराम करता रहा। आरोपित ने धूप सेकी और फिर शाम को 6 बजे सचखंड साहिब में जाकर बेअदबी की घटना को अंजाम दे दिया। डिप्टी सीएम रविवार सुबह पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।
वहीं डिप्टी सीएम कार्यालय ने मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने रविवार को कहा कि डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर के तहत एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है, जो दो दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करेगा।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, डिप्टी सीएम ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी। पुलिस की टीमें पता लगाने में जुटी हैं कि बेअदबी करने वाले मर चुके युवक के साथ और कौन-कौन से लोग थे। फिलहाल जांच में यही साफ हुआ है कि बेअदबी करने वाला युवक श्री हरमंदिर साहिब में अकेला ही दाखिल हुआ था। पुलिस की स्पेशल टीमें श्री हरमंदिर साहिब के रास्ते में लगे प्राइवेट कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
दावा किया है कि आने वाले दो-तीन दिन में सारा मामला साफ हो जाएगा। उसके कब्जे से ना तो कोई मोबाइल बरामद हुआ और न ही कोई पर वह दस्तावेज। उन्होंने बताया कि एसजीपीसी टास्क फोर्स का भी इंटेलिजेंट विंग होना चाहिए, ताकि इस तरह के मामलों की जांच की जा सके। बताया कि माझा जोन के गांवों में 4900 से ज्यादा गुरुद्वारे हैं। वहां लगे सीसीटीवी की भी जांच करवाई जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वह कैमरे चल रहे हैं या नहीं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications