विपक्ष के निशाने पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, कहा- 2017 में किए वादे को पूरा करें
विधायक राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से पहले नवजोत सिंह सिद्धू सत्तारूढ़ पार्टी की अंदरूनी कलह का हवाला दे रहे थे। अब वह पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष हैं तो पिछले किए गए वादे को पूरा करें।
चंडीगढ़, अगस्त 13 2021। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू जहां अनदरूनी कलह से जूझ रहे हैं वहीं विपक्षी पार्टी के नेता भी अब सिद्धू पर कटाक्ष करने से नहीं चूक रहे हैं। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चडढा ने शुक्रवार को पंजांब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर तंज़ कसते हुए कहा की अपने किए गए चुनावी वादों को पूरा कीजिए विपक्षी नेता की तरह बयानबाज़ी करना बंद करें। राघव चडढा ने कहा कि आप अगर अपने वादे पूरे नहीं करेंगे तो लोगों को ये ज़ाहिर हो जाएगा की आप ने बयानबाज़ी सिर्फ़ सत्ता हासिल करने के लिए की थी। आपका संघर्ष पंजाब के विकास के लिए नहीं था।

'पिछले किए वादे पूरा करें सिद्धू'
राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से पहले नवजोत सिंह सिद्धू सत्तारूढ़ पार्टी की अंदरूनी कलह का हवाला दे रहे थे। अब वह पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष हैं तो पिछले किए गए वादे को पूरा करें। उन्होंने कहा कि हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू ने चुनावी वादों को पूरा नहीं करने के लिए अपनी ही पार्टी की आलोचना की थी और पार्टी आलाकमान के 18 सूत्री एजेंडे को लागू करने पर ज़ोर भी दिया था। इस बात से नाराज़ होकर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस आलाकमान से नवजोत सिंह सिद्धू की शिकायत भी की थी।
'विपक्षी नेता की तरह काम करना बंद करें'
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू को विपक्षी नेता की तरह काम करना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस के प्रमुख को पत्र लिख कर कांग्रेस पार्टी द्वारा 2017 में जारी किए गए 129 पन्नों के घोषणा पत्र में जो चुनावी वादे किए गए थे उसे याद दिलाया। राघव चड्ढा ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्दू पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्हें पार्टी आलाकमान का आशीर्वाद प्राप्त है, उनके साथ हर विधायक का समर्थन है। अगर व्यावहारिक दृष्टि से देखा जाए तो नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब की सरकार हैं फिर वह 2017 में किए गए चुनावी वादों को पूरा करने में असमर्थ क्यों हैं।
चुनाव आते ही वादों की झड़ी
ग़ौरतलब है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी कांता चावला ने भी पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही सभी राजनीतिक पार्टियां सिर्फ़ जनता को लुभाने वाले वादे करती हैं। मुफ़्तखोरी की बात होती है, लेकिन जनता को मुफ़्त मांगना नहीं पड़े इस पर किसी पार्टी का भी ध्यान नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी पंजाब में कांग्रेस पार्टी की सरकार है, इस पार्टी का नवजोत सिंह सिद्धू ने मंत्री पद छोड़ा और अब अध्यक्ष बने हैं। वह घोषणा करते हैं करते हैं कि हमारी सरकार आएगी तो हम तीन रुपये यूनिट बिजली देंगे, पिछले बिल माफ़ करेंगे। अभी भी तो कांग्रेस की ही सरकार है तो फिर क्यों नहीं ये वादा अभी पूरा कर रहे हैं।
'राजनेता सिर्फ़ भविष्य की बात करते हैं'
चुनाव के दौरान जिस तरहा से दूसरी राजनीतिक पार्टियां घोषणा करती हैं कि हमारी सरकार आएगी तो हम ऐसा करेंगे, वैसा करेंगे। इसी तरह कांग्रेस भी सिर्फ़ वादे कर रही है। अगर इनको कुछ करना होता तो अभी ही बिजली तीन रुपये यूनिट कर देते, अभी पिछले बिल माफ़ कर दें। राजनेता लोग चुनाव के वक़्त सिर्फ़ भविष्य की बात करते हैं कि हम ये करेंगे। हम ये कर रहे हैं या हमने ये कर दिया है इस पर कोई भी नेता या पार्टी बात नहीं करती है। पंजाब में कानून व्यवस्था बहुत ज़्यादे ख़राब हो चुकी है। आए दिन स्नैचिंग, चोरी, किडनैपिंग और हत्या जैसे वारदात देखने को मिलते हैं। गैंगस्टर बढ़ गए हैं, नशा से युवा मर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications