पंजाब कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर हैंडल हैक, हैकर ने शेयर किया ये ट्वीट
नई दिल्ली, 11 अप्रैल। ट्विटर पर एक के बाद एक अहम सोशल हैंडल के हैक होने की खबरें सामने आ रही हैं। पहले यूजीसी के ट्विटर हैंडल को हैक किया गया, अब पंजाब कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को हैकर्स ने हैक कर लिया। हैकर ने पंजाब कांग्रेस के ट्विटर हैंडल को हैक करके एक पोस्ट को शेयर किया है और उसे पिन किया है। हैकर ने लिखा बीन्ज ऑफिशियल कलेक्शन के जश्न को मनाने के लिए हमने अगले 24 घंटे के लिए एनएफटी ट्रेडर्स के लिए एयरड्रॉप को एक्टिव कर दिया है। आप अपने बीन्ज को क्लेम कर सकते हैं। इसके नीचे बीन्ज आर्मी का लिंक भी शेयर किया गया है।

गौर करने वाली बात है कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्ध ने पंजाब में कांग्रेस की शर्मनाक हार के बाद इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद अमरिंदर सिंह बरार को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। बरार पिछली कांग्रेस सरकार में ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर थे, इस चुनाव में उन्होंने गिदेरबहा विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। बरार के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने के साथ ही उन अटकलों पर भी विराम लग गया जिसमे कहा जा रहा था कि पूर्व राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा को प्रदेश पार्टी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।













Click it and Unblock the Notifications