पंजाब: साधू की गिरफ्तारी को लेकर CM आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिए कार्यकर्ता

चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान के सरकारी आवास पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कांग्रेसी अपनी सरकार के समय मंत्री रहे 2 नेताओं पर भ्रष्टाचार मामले में कार्रवाई होने से खफा हैं और यहां मौजूदा सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके लिए कांग्रेसी आज दोपहर सीएम आवास के बाहर पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। कुछ अधिकारी उन्हें सीएम से मिलाने अंदर ले गए, लेकिन सीएम से मुलाकात नहीं हो पाई।

 Punjab: Congress leaders protesting On CM Bhagwant Manns residence, detained by police

बताया जा रहा है कि, गुस्साए कांग्रेस नेता सीएम आवास के भीतर ही धरने पर बैठ गए। जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने उन सबको हिरासत में ले लिया। यह पहली बार है जब विपक्षी सीएम आवास के भीतर ही धरने पर बैठ गए। मालूम हो कि, हाल मे पंजाब में कांग्रेस के दो पूर्व मंत्रियों साधू सिंह धर्मसोत व संगत सिंह गिलजियां के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया है। एक मामले में पूर्व मंत्री साधू सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि गिलजियां की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है।

 Punjab: Congress leaders protesting On CM Bhagwant Manns residence, detained by police

अपनी सरकार के दो पूर्व मंत्रियों पर भ्रष्टाचार मामले में आप की सरकार द्वारा की गई कार्रवाई से कांग्रेस-जनों में उबाल है। इसीलिए कांग्रेस नेता सीएम आवास के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। जहां एक घंटे से अधिक समय तक सीएम से मुलाकात न होने पर कांग्रेस नेता सीएम आवास के भीतर ही धरने पर बैठ गए। बताया जा सीएम हाउस के अधिकारियों ने राजा वड़िंग को 5 प्रतिनिधि लेकर आने को कहा था, लेकिन वह सारे विधायक व पूर्व विधायकों को लेकर चले आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+