पंजाब संकट का हल जल्द! सिद्धू को प्रदेश में पार्टी की कमान, साथ ही बनेगे 4 कार्यकारी अध्यक्ष
नई दिल्ली, 16 जुलाई। दो गुटों की रस्साकशी के चलते शुरू हुआ पंजाब कांग्रेस का संकट अब खत्म होने के करीब पहुंचता नजर आ रहा है। सूत्रों की मानें तो सीएम अमरिंदर और नवजोत सिंह सिद्धू दोनों गुट कांग्रेस हाईकमान के फैसले को मानने को राजी हो गए हैं। आज ही इसकी घोषणा की जा सकती है।

10 जनपथ से जुड़े सूत्रों के मुताबिक संकट का समाधान करने के लिए जो हल निकाला गया है उसके मुताबित सरकार की कमान सीएम अमरिंदर के पास ही रहेगी। वहीं नवजोत सिंह सिंह सिद्धू को कांग्रेस की पंजाब इकाई का प्रमुख बनाया जाएगा। सिद्धू के साथ ही 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए जाएंगे।
सियासी हलचल के बीच नवजोत सिंह सिद्धू समर्थक विधायकों के साथ पटियाला स्थित अपने घर पर पहुंचे चुके हैं। इसके पहले शनिवार को ही नवजोत सिंह सिद्धू ने पंचकुला पहुंचकर कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ से मुलाकात की थी।












Click it and Unblock the Notifications