पंजाब आने के बजाए राहुल गांधी इटली क्‍यों गए? नवजोत सिद्धू ने ऐसे किया बचाव

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा को डिफेंड किया। राहुल सोनिया गांधी के बेटे हैं और इन दिनों वह यूरोप के इटली देश (सोनिया के पीहर) में हैं। राहुल की इटली यात्रा पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, ऐसे में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने यात्रा के बारे में सवाल उठाने वालों को फटकार लगाई है।

राहुल गांधी इटली की यात्रा को लेकर उठ रहे सवाल

राहुल गांधी इटली की यात्रा को लेकर उठ रहे सवाल

कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया के बेटे राहुल गांधी का पक्ष लेते हुए सिद्धू ने कहा, "राहुल या प्रियंका की आलोचना क्यों की जानी चाहिए। उनके नेतृत्व में पार्टी ने 78 सीटें जीतीं और पंजाब में सरकार बनाई। राज्य में आठ सांसद हैं। अगर वह राज्य में आना चाहते हैं, तो वह कभी भी आ सकते हैं, लेकिन अभी ऐसी कोई योजना नहीं थी, तो उनकी आलोचना क्यों हो रही है।
सिद्धू बोले, ''कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अवसर होने के बावजूद कभी भी सरकार पर नियंत्रण नहीं रखा और सत्ता भी नहीं संभाली। सिद्धू ने कहा कि गांधी परिवार एक सम्मानित परिवार है और एक दिन आप देखेंगे कि राहुल इस देश को बदल देंगे।''

सिद्धू ने किया राहुल गांधी की इटली यात्रा का बचाव

सिद्धू ने किया राहुल गांधी की इटली यात्रा का बचाव

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल के पंजाब में चुनावी दौरे के बारे में कहा कि अभी तारीख तय नहीं हुई। यह भम्र फैलाया जा रहा है कि उन्हें यहां होना था। लोग छुट्टी पर जाते हैं...तो वह भी गए हैं। और, पंजाब में हमने उन्हें कभी (चुनाव प्रचार के लिए) तारीख नहीं दी।"
उधर, सियासी ग‍लियारों में चर्चा हैं कि राहुल गांधी 3 जनवरी को पंजाब के मोगा में एक चुनावी रैली को संबोधित करने वाले थे। मगर, राहुल अभी अपनी नानी के देश छुट्टी पर गए हैं। उनकी इस यात्रा ने कई लोगों की भौंहें चढ़ा दीं।

पंजाब में अभी राहुल की रैली की घोषणा की जानी बाकी

पंजाब में अभी राहुल की रैली की घोषणा की जानी बाकी

सिद्धू का कहना है कि, पंजाब में अभी राहुल गांधी की रैली की घोषणा की जानी बाकी है। वहीं, विधानसभा चुनाव वाले प्रमुख राज्य पंजाब में राहुल गांधी के प्रचार करने के लिए जल्‍द देश लौटने की उम्मीद है। इस राज्‍य में कांग्रेस पार्टी के लिए दांव ऊंचे हैं। चूंकि, राहुल गांधी की रैली की घोषणा की जानी बाकी है, तो अभी अन्‍य नेताओं की रैलियां चल रही हैं। एक खबर यह भी है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जनवरी को अपनी मेगा रैली के साथ पंजाब में अभियान की शुरुआत कर रहे हैं।

मोदी 5 जनवरी से करेंगे चुनावी अभियान की शुरूआत

मोदी 5 जनवरी से करेंगे चुनावी अभियान की शुरूआत

पंजाब में कांग्रेस कैप्टन अमरिन्दर सिंह के जाने के बाद हुए बदलाव के बावजूद कांग्रेस कई गुटों में उलझी हुई है। जबकि नवजोत सिंह सिद्धू ने का कहना है कि, पार्टी नेताओं के बीच कोई मतभेद नहीं थे। उन्होंने दावा किया कि अरमानों से हवा में उड़ाया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि सिद्धू का यह बयान उस दिन आया, जब पंजाब के डिप्टी सीएम और राज्य के गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि अगर सिद्धू चाहते हैं तो वह गृह मंत्रालय को उनके समक्ष रख देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+