'गुरु' गुड़ हो गया 'चेला' बना शक्कर...कभी सिद्धू के शो में कॉमेडी करते थे भगवंत मान, वायरल हो रहा VIDEO

नई दिल्ली, 10 मार्च। पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के साथ ही पंजाब से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया तो वहीं आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल कर साबित कर दिया कि वो क्षेत्रिय पार्टी नहीं रह गई बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर वो कांग्रेस के विकल्प के तौर पर उभर रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी को अब तक 92 सीटें मिली है। भगवंत मान अब पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे। पंजाब में भगवंत मान की जीत और नवजोत सिंह सिद्धू के हार के साथ ही उनके पुराने कॉमेडी शो के वीडियो वायरल होने लगे। लोग सिद्धू की चुटकी लेते नजर आए।

 Stand-Up Comedian To Punjabs CM: When Navjot Singh Sidhu Judge Bhagwant Mann Comedy, Bhagwant Mann Old Video Viral

मान और सिद्धू का पुराना रिश्ता

आपको बता दें कि राजनीति में आने से पहले भगवंत मान एक कॉमेडियन थे। वो कई कॉमेडी शो में स्टैंड अप कॉमेडियन के तौर पर हिस्सा ले चुके हैं। इन्हीं में से एक शो था 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज'। साल 2005 में भगवंत मान भी इस शो का हिस्सा थे और उस वक्त शो को नवजोत सिंह सिद्धू जज कर रहे थे। इस शो के एक एपिसोड में भगवंत मान कंटेस्टेंट बनकर आए थे और उनकी कॉमेडी को सिद्धू ने जज किया। किसी को मालूम नहीं था कि सिद्धू जिसे आज जज कर रहे हैं कल वो राजनीति में उनकी कुर्सी सी खींच लेगा और एक दिन पंजाब का मुख्यमंत्री बन जाएगा। अब भगवंत मान उन्हीं नवजोत सिंह सिद्धू के सामने मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, वो भी उन्हें करारी शिकस्त देकर। मान की जीत के बाद सोशल मीडिया पर सिद्धू का मजाक भी उड़ रहा है।

गुरू ताली बजाते रह गए, चेला सीएम बन गया

सोशल मीडिया पर भगवंत मान के कई वीडियो और पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें लोग उन वाकये को शेयर कर सिद्धू का मजाक बना रहे हैं। आपको बता दें कि भगवंत मान ने राजनीति के लिए अपने परिवार से भी दूरी बना ली। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि राजनीति के कारण उनकी शादी टूट गई। साल 2015 में उनकी पत्नी इंद्रप्रीत कौर ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि वो राजनीति के चक्कर में अपने परिवार को समय नहीं दे पाते थे, जिसके कारण उनका परिवार टूट गया। हालांकि उनकी मां ने हमेशा उनका साथ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+