'हम किसानों के पानी और बिजली बिल माफ करेंगे', पंजाब के नए CM चरणजीत सिंह ने किए ये बड़े ऐलान

'हम किसानों के पानी और बिजली बिल माफ करेंगे', पंजाब के नए CM चरणजीत सिंह ने किए ये बड़े ऐलान

चंडीगढ़, 20 सितंबर: पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को शपथ ग्रहण के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़े ऐलान किए। चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री बने हैं। पंजाब के नए सीएम चरणजीत सिंह ने कहा, हम किसानों के पानी और बिजली के बिल माफ करेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, ''पंजाब सरकार किसानों के साथ है। हम केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना की गुजारिश करते हैं। यह आम आदमी की सरकार है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में बहुत अच्छा काम किया है और हम भी उन्ही की राह पर चलकर काम करेंगे।''

'कांग्रेस ने आम आदमी को बनाया CM',भावुक हुए चरणजीत सिंह

'कांग्रेस ने आम आदमी को बनाया CM',भावुक हुए चरणजीत सिंह

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चंडीगढ़ में अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भावुक हो गए। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, ''कांग्रेस ने एक आम आदमी को मुख्यमंत्री बना दिया है। मैं कांग्रेस पार्टी का धन्यवाद करता हूं।'' सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, पार्टी सर्वोच्च है, सीएम या कैबिनेट नहीं। पार्टी की विचारधारा के अनुसार ही पंजाब की सरकार काम करेगी।

Recommended Video

    Punjab CM बनते ही Charanjit Singh Channi एक्शन में, किए ये बड़े ऐलान | वनइंडिया हिंदी
    'आंदोलन करने वाले किसानों के साथ हम मजबूती से खड़े हैं'

    'आंदोलन करने वाले किसानों के साथ हम मजबूती से खड़े हैं'

    पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्र से कृषि कानूनों को निरस्त करने का आग्रह किया, और कहा कि उनकी पार्टी "काले" कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा, पंजाब सरकार किसानों के साथ खड़ी है। हम केंद्र से तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की अपील करते हैं। पंजाब कांग्रेस सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

    CM चरणजीत सिंह बोले- राहुल गांधी क्रांतिकारी नेता है

    CM चरणजीत सिंह बोले- राहुल गांधी क्रांतिकारी नेता है

    पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वह पंजाब के आम लोगों की आवाज बनेंगे और हमेशा लोगों की पहुंच में रहेंगे। चरणजीत सिंह चन्नी ने राहुल गांधी को 'क्रांतिकारी नेता' बताया है। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, ''राहुल गांधी एक क्रांतिकारी नेता हैं। मैं पंजाब प्रदेश कांग्रेस, कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब के लोगों का शुक्रगुजार हूं।'' बता दें कि राहुल गांधी और जाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनने पर बधाई दी है। दोनों नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+