पंजाब के लोगों को अभी छूट नहीं, सरकार ने 31 मई तक बढ़ाईं पाबंदियां
चंडीगढ़, 16 मई: कोरोना महामारी की दूसरी लहर कमजोर तो हुई है, लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है। विशेषज्ञों ने साफ किया है कि जिन राज्यों में मामले ज्यादा हैं, वहां पर अभी लॉकडाउन में धील नहीं दी जाए। जिसको देखते हुए पंजाब सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत राज्य में मौजूदा वक्त में लागू पाबंदियां 31 मई तक जारी रहेंगी। हालांकि जिलाधिकारी अपने स्तर पर दुकानों को खोलने-बंद करके से संबंधित फैसले ले सकते हैं।

राज्य सरकार के मुताबिक सीएम अमरिंदर सिंह ने कोरोना वायरस के हालात की समीक्षा की थी। इसके बाद उन्होंने लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया। इस बार सरकार ने जिलाधिकारियों को भी कुछ अधिकार दिए हैं, जिसके तहत वो तय करेंगे कि दुकानें कब और किस आधार पर खुलेंगी। वहीं जरूरी सेवाओं से जुड़े विभागों को इस बार भी छूट दी गई है।
आपको बता दें कि पंजाब में बीते 24 घंटे में 7000 के करीब मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या 4,90,755 हो गई है। जिसमें से 11,693 की मौत हुई, जबकि 4,01,273 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। फिलहाल अभी 74,853 मामलों के साथ जलंधर जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने वहां पर 23 मई तक पाबंधियां बढ़ा दी थीं। हालांकि अब पूरे राज्य में नया आदेश लागू हो गया है।
Recommended Video
देश का क्या है हाल?
कुल संक्रमित- 2,46,83,242
मौतें- 2,70,321
रिकवरी- 2,07,89,219
एक्टिव केस- 36,13,509












Click it and Unblock the Notifications