अब आप सीधे मुख्यमंत्री से कर सकेंगे भ्रष्टाचार की शिकायत, शुरू हुई एंटी करप्शन हेल्पलाइन

चंडीगढ़। पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि, उनकी सरकार में भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा है कि, भ्रष्टाचार रोकने के लिए वे स्वयं सक्रिय रहेंगे। इसके लिए उन्होंने एक एंटी करप्शन हेल्पलाइन शुरू करा दी है। इस नंबर पर, कोई भी राज्यवासी भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत सीधे सीएम को कर सकता है।

Punjab CM bhagwant mann whatsapp number 9501200200, anti corruption helpline, aam aadmi party

हां जी, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 9501200200 मोबाइल नंबर बताया है। जिस पर आप संपर्क कर सकते हैं। इस बारे में आज मान ने कहा कि, "यह हमारा नम्बर है। अगर आपको कोई रिश्वत मांगने के लिए कहता है, आप मना मत करना, बल्कि उसकी रिकॉर्डिंग करके इस नम्बर पर साझा कर देना। उसके बाद और जानकारी हम तक पहुंच जाएगी। फिर हम बताएंगे कि भ्रष्टाचार की सजा क्या होती है। यहां भ्रष्टाचार अब बर्दास्त नहीं होगा।" उन्होंने कहा कि, "इसके लिए मुझे आप लोगों के समर्थन की जरूरत है। कृपया, सहयोग जरूर दें।"

भगवंत मान ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते हुए विगत 17 मार्च को ऐलान किया था कि उनकी सरकार 23 मार्च को राज्य की भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन जारी करेगी, ताकि लोग भ्रष्ट अधिकारियों को बेनकाब कर सकें। मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि वह राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार सुनिश्चित करेंगे।

Punjab CM bhagwant mann whatsapp number 9501200200, anti corruption helpline, aam aadmi party

दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने उनकी घोषणा का स्वागत किया था। उन्होंने कहा था कि, "हमारी सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में भ्रष्टाचार का सफाया कर दिया और अब मान पंजाब में एक ईमानदार सरकार चलाएंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+