हड़ताली PCS अधिकारियों को CM मान का अल्टीमेटम, कहा- ड्यूटी पर नहीं आए तो होंगे सस्पेंड
पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पीसीएस अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर वे दोपहर 2 बजे तक ड्यूटी पर नहीं लौटे तो उनको निलंबित कर दिया जाएगा।

Punjab CM Bhagwant Mann ultimatum to PCS officers: पंजाब सिविल सेवा (पीसीएस) अधिकारियों को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अल्टीमेटम दिया है। सीएम मान ने कहा कि हड़ताली पीसीएस अफसर अगर वे दोपहर 2 बजे तक ड्यूटी पर नहीं लौटे तो उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा। दरअसल, पीसीएस एसोसिएशन लुधियाना में पीसीएस अधिकारी नरिंद्र धालीवाल की गिरफ्तारी से नाराज हैं।
रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) की विजिलेंस द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद से ही पंजाब के PCS अधिकारी हड़ताल पर हैं, जिसके बाद बुधवार को CM भगवंत मान ने हड़ताली अफसरों को वार्निंग दी है। सीएम भगवंत मान ने सुबह एक आदेश जारी किया है। जिसको लेकर लिखा कि, "भ्रष्टाचार के मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह मंत्री हो, संतरी हो या मेरा कोई रिश्तेदार... जनता के एक-एक पैसे का हिसाब होगा।"
जारी आदेश में कहा गया कि, "यह मेरे संज्ञान में लाया गया है कि कुछ अधिकारी कुछ हड़ताल की आड़ में ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। वे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सरकार द्वारा की गई कड़ी कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, 'सभी को यह स्पष्ट कर देना चाहिए कि इस सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। इस तरह की हड़ताल ब्लैकमेलिंग और हाथ मरोड़ने के समान है। इसे किसी भी जिम्मेदार सरकार द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
Recommended Video
सीएम मान ने आदेश में इस स्ट्राइक को गैरकानूनी करार दिया है। साथ ही साफ कहा कि आज यानी 11.01.2023 दोपहर 2 बजे तक जो भी अधिकारी अपनी ड्यूटी जॉइन नहीं करता, उसे सस्पेंड कर दिया जाएगा।जो लोग दोपहर 2 बजे तक ज्वाइन नहीं करते हैं, उनकी अनुपस्थिति गैर जिम्मेदार मानी जाएगी।
आपको बता दें कि विजिलेंस ब्यूरो ने लुधियाना में पीसीएस अधिकारी नरिंदर सिंह धालीवाल की गिरफ्तारी किया था, धालीवाल को शुक्रवार को सतर्कता ब्यूरो ने कथित तौर पर ट्रांसपोर्टरों से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया।जिसके विरोध में सोमवार से अधिकारियों के पांच दिन के सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर चले गए। ऐसे मेें सीएम मान का कड़ा रुख प्रशासनिक कार्यालयों में सेवाएं प्रभावित होने के बाद आया है।












Click it and Unblock the Notifications