पंजाब: यात्रियों से भरी बस सरहिंद नहर में गिरी, पल-पल की अपडेट ले रहे CM मान

Punjab News: यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस मंगलवार 19 सितंबर को मुक्तसर के कोटकपुरा रोड़ पर झबेलवाली के पास एक नहर में जा गिरी। इस हादसे में कई यात्रियों की मौत हो गई। हालांकि, अभी तक मौतों की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

वहीं, इस हादसे कई लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इस हादसे पर प्रदेश के मुख्ममंत्री भगवंत मान ने भी दुख जताते हुए अधिकारियों को तुरंत घटना स्थल पहुंचे के लिए कहा है।

Punjab CM Bhagwant Mann

सीएम भगवंत मान ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से ट्वीट करते लिखा, मुक्तसर-कोटकपुरा रोड पर एक प्राइवेट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर मिली। प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। बचाव अभियान की पल-पल की जानकारी दे रहा हूं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग गंभीर रूप से घायल है। हालांकि, अभी तक मौतों की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। ऐसा बताया जा रहा है कि एक प्राइवेट कंपनी की बस मुक्तर स्टैंड से दोपहर करीब 1 बजे कोटकपुर के लिए निकली थी।

जो करीब 1 बजकर 25 मिनट पर नहर में गिर गई। ऐसा बताया जा रहा है कि बारिश के कारण बस ड्राइव ने नियंत्रण खो दिया था, जिस वजह से यह हादसा हुआ। खबर के मुताबिक, अभी तक 40 यात्रियों का रेस्क्यू कर लिया गया है। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त 60 से 65 यात्री सवार थे।

इस हादसे की सूचना मिलते ही एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल और विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य में जुट गई। बस मुक्तसर से कोटकपूरा की तरफ जा रही थी। घटनास्थल पर हलका विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ भी पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस काफी रफ्तार में थी। बस नहर के किनारे लगे लोहे की ग्रिलों को तोड़ते नहर में जा गिरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+