560 सब-इंस्पेक्टरों को CM भगवंत मान ने सौंपे नियुक्त पत्र, कहा- AAP सरकार की एक और घोषणा हुई पूरी
पंजाब सीएम भगवंत मान शनिवार 09 सितंबर को जालंधर पहुंचे। यहां पुलिस हेडक्वार्टर में 560 सब इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने की एक और घोषणा पूरी की।
सीएम भगवंत मान ने जालंधर पुलिस हेडक्वार्टर में बोलते हुए कहा कि सभी नौकरियां पारदर्शी तौर पर की जा रही है। कहा कि आज से पहले ऐसे दिन नहीं आए होंगे कि बिना पैसा व सिफारिश नौकरी मिल जाए। लेकिन अब प्रतिभा चली है, पेन चला है।

जो टेस्ट पास कर गया, वह पुलिस परिवार का हिस्सा बन गया। पहले टेस्ट पास कर लेते थे, लेकिन मंत्री की सिफारिश के बिना नौकरी नहीं मिलती थी। अब मामा-चाचा की सिफारिश बंद है। अब तो टीवी से पता चलता है कि मुझे नौकरी मिल गई है।
इस दौरान सभा में बैठे लोगों से पूछते हुए उन्होंने कहा कि भर्ती में कोई भी पैसा लगा हो तो बता दीजिए। सीएम मान ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि नुक्स निकालने वाले बिना सोचे समझे टिप्पणी कर देते हैं। जिन लोगों ने पंजाब के युवाओं को नौकरी नहीं दी, वो नौकरी देने पर भी सवाल उठा रहे।
इसके साथ ही सीएम मान ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में 1700 पुलिस कांस्टेबल की भर्ती और होगी। साथ ही कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार अब तक 35,848 युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications