राजू श्रीवास्तव के निधन पर पंजाब के CM भगवंत मान ने जताया दु:ख, कहा-'आप हमेशा दिलों में जीवित रहेंगे'

नई दिल्ली, 21 सितंबर। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को कॉर्डियक अरेस्ट के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी दु:ख व्यक्त किया है।

raju shrivastava

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर लिखा कि राजू श्रीवास्तव जी ने अपने जीवन में हमें खूब हंसाया लेकिन आज ये खबर सुनकर बहुत दुख हो रहा है। मैंने उनके साथ काफी काम किया और बहुत कुछ सीखने को मिला। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि राजू जी भले ही शारीरिक तौर पर हमारे बीच नहीं हैं, पर उनकी अदाकारी हमेशा दिलों में जीवित रहेगी। हम आपको मिस करेंगे गजोधर भइया !

22 सिंतबर को होगा अंतिम संस्कार
राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार 22 सितंबर को दिल्ली में किया जाएगा। राजू श्रीवास्तव ने 2014 में भाजपा ज्वॉइन की थी। 10 अगस्त को दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं से मिलने के लिए वह गए थे। वह जिस होटल में दिल्ली में ठहरे थे, उसी होटल के जिम में सुबह एक्सरसाइज के लिए गए थे। इस दौरान उनके सीने में दर्द हुआ और वह नीचे गिर गए। इसके बाद उन्हें तुंरत दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।

कानपुर में हुआ था जन्म
एम्स दिल्ली के डॉक्टरों के मुताबिक राजू श्रीवास्तव के दिल के एक हिस्से में 100 प्रतिशत ब्लॉकेज था। पिछले 42 दिनों से दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की टीम उन्हें बचाने की कोशिश कर ही थी, लेकिन आखिर में उन्हें नहीं बचाया जा सका। राजू श्रीवास्तव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रहने वाले थे। उनका जन्म 25 दिसंबर 1963 को नयापुरवा में हुआ था।

ये भी पढ़ें- राजू श्रीवास्तव ने मौत से पहले ही वीडियो में कह दी थी यमराज की बात, बोले- वो अगर लेने आए तो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+