पहली बार चुनावी प्रचार में उतरे CM भगवंत मान ने आप के प्रत्याशी के लिए वोट मांगे, विरोधियों पर बरसे
संगरूर/बरनाला। मुख्यमंत्री बनने के बाद भगवंत मान पहली बार चुनावी प्रचार में उतरे हैं। उन्होंने संगरूर लाेकसभा उपचुनाव में आप प्रत्याशी गुरमेल सिंह के लिए आमजन से समर्थन मांगा। आप के उम्मीदवार का नामांकन दाखिल कराने के बाद मान ने बरनाला जिले में 23 गांवों व शहरों में भी मतदान के लिए अपील की। इस दौरान उन्हाेंने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। सीएम का रोड शो भदौड़ से तय समय से करीब पौने 3 घंटे की देरी से 10.45 बजे शुरू हुआ, जाे शैहणा, पक्खो, उगोके, तपा, धौला, हंडियाया, बरनाला, राजगढ़, उपली, कट्टू गांव से गुजरा।

आप से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, कल मुख्यमंत्री ने भदौड़ व बरनाला हलके में 80 किलोमीटर एरिया कवर किया। उन्हाेंने उगाेके गांव में भदौड़ के आप विधायक लाभ सिंह की मां बलदेव कौर से आशीर्वाद लिया। बलदेव काैर सरकारी स्कूल में अस्थायी सफाईकर्मी हैं। उन्होंने जेलों में बंद सिखों की रिहाई के मुद्दे पर सुखबीर बादल और उनकी पत्नी हरसिमरत कौर बादल को घेरा। वहीं, आप के एक नेता ने बताया कि, संगरूर लाेकसभा उपचुनाव में आप प्रत्याशी गुरमेल सिंह के नामांकन दाखिल करने के बाद पहली बार प्रचार में उतरे सीएम भगवंत सिंह मान ने प्रचार किया।

चुनावी प्रचार के दौरान मान ने कहा कि, हमारी सरकार गैंगस्टर्स के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। महज 3 महीने में ही 100 से ज्यादा कुख्यात अपराधियों को पकड़ लिया गया है। अब कहीं जो लोग उत्पात मचा रहे हैं वे पुरानी पार्टियाें के पाले हुए युवक हैं, जिनकाे भड़काया गया और फिर जुर्म की दुनिया में छोड़ दिया गया। मैं कह रहा हूं कि, हमारी सरकार में अब कानून अपना काम कर रहा है। मैं इसमें कोई दखल नहीं दूंगा।

कांग्रेस से जुड़े सवाल पर मान ने अपने मजाकिया लहजे में कहा कि छोड़ाे जी...कांग्रेस की क्या बात करना...उनका काम निपट गया है। अब उनकी बात करने का कोई फायदा नहीं है। वहीं, उपचुनाव लड़ रहे अकाली दल (मान) के प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान पर कहा कि वह तलवार की बात करते हैं और हम प्यार की बात करते हैं।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications