Dhanteras की सीएम मान ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा- यह दिन सभी घरों में खुशियां लेकर आए...
Dhanteras 2023: धनतेरस पर्व आज यानी 10 नवंबर को पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आज के दिन लोग वाहन, सोना और बर्तन खरीदाना काफी शुभ मानते है। वहीं, धनतेरस क साथ दीपोत्सव की शुरुआत भी हो गई है। धनतेरस के इस पावन पर्व पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेश और देशवासियों को बधाई दी है।
पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत सिंह मान ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, 'धनतेरस के शुभ अवसर पर सभी को बधाई...यह शुभ दिन सभी के घरों में आशीर्वाद और खुशियां लेकर आए..।' तो वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी प्रदेशवासियों को धनतेरस की बधाई दी।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने लिखा, आप सभी को धनतेरस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। मां लक्ष्मी जी एवं देव कुबेर जी की कृपा आप सभी पर सदा बनी रहे। भगवान श्री धन्वंतरि जी के आशीर्वाद से आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।' आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के प्रचार में अरविंद केजरीवाल औऱ सीएम मान लागतार पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश में अपने रोड शो के दौरान सीएम मान और अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि वह आम आदमी पार्टी को वोट दें और प्रदेश में बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य का लाभ उठाएं। कहा कि पंजाब में 90 फीसदी लोगों का बिजली का बिल जीरो आता है। प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा के लिए आप आम आदमी पार्टी को वोट दें।












Click it and Unblock the Notifications