पंजाब: 'सभी के आंगन में खुशियों की सौगात लेकर आएं', CM भगवंत मान ने लोहड़ी की दी बधाई
Bhagwant Mann Congratulated Lohri Festival: पंजाबियों का खास त्योहार लोहड़ी बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी लोग इस त्योहार के अवसर पर खुशियां मना रहे हैं। इस खास अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी को लोहड़ी की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सभी के आंगन में खुशियों की बरसात हो।
सीएम भगवंत मान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (एक्स) पर लिखा कि खुशियों के त्योहार लोहड़ी की सभी पंजाबियों को बहुत-बहुत बधाई। रब इस लोहड़ी के शुभ अवसर पर सभी के आंगन में खुशियों की सौगात लेकर आएं। समाज में फैली बुराइयों का नाश हो और रब सबका मंगल करें। आप सभी को लोहड़ी मुबारक।

बता दें कि नई फसल के आगमन में इस त्योहार को मनाया जाता है। यह त्योहार ऊर्जा, उल्लास व उत्साह से भरा होता है। यह पर्व सभी के जीवन को सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता से परिपूर्ण करें।
यह भी पढ़ें- पंजाब: शहीद जवान सुखपाल सिंह के घर पहुंचे सीएम भगवंत मान, साझा किया दुख, आर्थिक मदद के लिए दिया चेक












Click it and Unblock the Notifications