पंजाब के सीएम भगवंत मान का NDA पर प्रहार, हमारी एकता मजबूत है, BJP इसे तोड़ नहीं सकती
Punjab News: पंजाब लोकसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर रही आम आदमी पार्टी ने पूरा जोर लगा दिया रहा है। शनिवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राजकुमार चब्बेवाल के पक्ष में चुनावी सभा के दौरान भाजपा को चेतावनी दी कि वह जनता के आपसी भाईचारे को तोड़ने की कोशिश न करें, क्योंकि हमारा आपसी भाईचारा बेहद मजबूत है।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में नफरत की राजनीति करती है और रोजाना किसी न किसी समुदाय को लड़ाती हैं, जबकि पंजाब के लोग अपने सभी पर्वों को मिलजुल कर मनाते हैं।

ज्ञात हो कि वह होशियारपुर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि अब तक जितने भी चरण हुए हैं, उसमे इंडिया गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। मोदी सरकार का अब केंद्र में आना संभव नहीं है। वह पैसा कमाने के लिए सियासत में नहीं आये, हर चीज़ पैसे के लिए नहीं होती है। हम सेवा के इरादे से राजनीति में आये हैं। सीएम भगवंत मान ने कहा कि जनता के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह लोगों की गरीबी दूर करेंगे। इसके लिए गरीबों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर अधिकारी बनाना होगा।
यह भी पढ़ें लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम भगवंत मान बोले, नया अध्याय लिखेंगे पंजाब के मतदाता












Click it and Unblock the Notifications