CM मान ने दिए सरकारी कामकाज में ई-ऑफिस द्वारा डिजीटलाईज़ेशन के निर्देश, 100 से ज्यादा सेवाएं शुरू
चंडीगढ़। पंजाब की नई सरकार सरकारी कामकाज में ई-ऑफिस द्वारा डिजीटलाईज़ेशन के प्रयोग पर आगे बढ़ रही है। यहां मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विभिन्न सेवा केंद्रों से 100 से अधिक ई-ऑफिस सेवाओं की शुरुआत कराई है। उन्होंने अधिकारियों को सरकारी कामकाज में ई-ऑफिस द्वारा डिजीटलाईज़ेशन के प्रयोग को बड़े स्तर पर प्रोत्साहित करने और दस्तावेज़ों के रख-रखाव के बोझ को घटाने के निर्देश दिए हैं।

पंजाब सरकार के स्पोक्सपर्सन ने बताया कि, सार्वजनिक सेवा प्रणाली में और ज्यादा पारदर्शिता लाने के लिए सीएम भगवंत मान ने राज्यभर में 526 सेवा केन्द्रों द्वारा 122 ऑनलाइन सेवाओं की शुरुआत की करवाई है। सीएम मान ने प्रशासनिक सुधार विभाग को हिदायत दी है कि सेवा केन्द्रों के दायरो में कम से कम 100 और सेवाओं को शामिल करना सुनिश्चित बनाया जाए। सरकारी प्रवक्ता ने बताया सीएम ने कहा है कि, एम-सेवा और पंजाब सरकार के पोर्टल पर भी नागरिक सेवाएं मुहैया की जाएं।
अब एनआईएस में टेनिस में भी डिप्लोमा कोर्स
पंजाबियों के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि, अब खिलाड़ियों की मांग को देखते हुए नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट अॉफ स्पोर्ट्स में टेनिस में भी एडिमिशन कराए जा सकेंगे। यहां लंबे समय से स्टूडेंट्स की यह मांग थी कि टेनिस में भी डिप्लोमा शुरू हो, जिसे देखते हुए टेनिस में 20 जगह निर्धारित की गई हैं। इंस्टीट्यूट के अधिकारियों ने बताया कि, कोर्स के आवेदन की अंतिम तारीख 6 जून है। वहीं, इस कोर्स के लिए आवेदन करने वालों की आयु 21 साल से 35 साल से बढ़ाकर 21 से 45 साल कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications