पंजाब: चेतन सिंह जौरामाजरा ने माता रानी से लिए आशीर्वाद, प्रदेशवासियों को दीं दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
Lok Sabha Election 2024: नवरात्र का पावन पर्व चल रहा है। आज दुर्गा अष्टमी है। इस अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिए। सूचना, जनसंपर्क एवं बागवानी मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा ने कहा कि आज अग्रवाल धर्मशाला समाना में दुर्गा अष्टमी के अवसर पर आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने कहा कि इस शुभ दिन पर मैं प्रार्थना करता हूं कि मां दुर्गा अपना दयालु हाथ हम सभी पर सदैव बनाए रखें। सभी को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं। वहीं, लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) जबरदस्त चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सभी 13 सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने आप को वोट देने की अपील की।

आम आदमी पार्टी पंजाब के सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। सभी सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार ने पिछले दो सालों में जितना काम किया है, हम उसी के आधार पर वोट मांग रहे हैं। मुझे उम्मीद है लोग काम के नाम पर वोट देंगे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। वहीं, एक जून को अंतिम यानी सातवें चरण का मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इस बार सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे। देश के अगले प्रधानमंत्री कौन होंगे, इसकी तस्वीर 4 जून को साफ हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- AAP सांसद संजय सिंह बोले- प्रधानमंत्री देश के महाघोटाले 'इलेक्टोरल बॉन्ड












Click it and Unblock the Notifications