पंजाब: अमरिंदर सिंह जल्द बना सकते हैं अपनी पार्टी, BJP के साथ गठबंधन को लेकर चर्चा तेज

पंजाब: अमरिंदर सिंह जल्द बना सकते हैं अपनी पार्टी, BJP के साथ गठबंधन को लेकर चर्चा तेज

चंडीगढ़, 02 अक्टूबर: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी जल्द बना सकते हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन या सीट समायोजन पर भी विचार कर सकते हैं। इस मामले से जुड़े एक परिचित ने कहा है कि पंजाब में आगामी चुनावों को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह जल्द ही अपनी राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। अमरिंदर सिंह ने हाल ही में कांग्रेस छोड़ने के अपने इरादे की घोषणा की है। इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ अपनी हालिया बैठकों के बाद कहा था कि वह कोई राजनीतिक बैठक नहीं थी। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने राजनीतिक पार्टी की घोषणा वाली खबरों का खंडन नहीं किया है।

Captain Amarinder Singh

हिन्दुस्तान टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए जल्द ही अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलाना कर सकते हैं। वहीं सीटों के समझौते के लिए बीजेपी के साथ गठजोड़ भी कर सकते हैं। हालांकि अमरिंदर सिंह ने कुछ दिनों पहले ये तो साफ कर दिया था कि वह बीजेपी में शामिल नहीं होने वाले हैं।

मैं मीडिया के बयानों के माध्यम से राजनीति नहीं करूंगा: अमरिंदर सिंह

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी बनाने और आगे की योजनाओं पर बात करते हुए कहा था कि, वह मीडिया के बयानों के माध्यम से राजनीति करने वाले नहीं हैं। अमरिंदर सिंह ने कहा था, ''मैं मैदान में, लोगों की अदालत में अपनी लड़ाई लड़ूंगा। मीडिया में जो कुछ बोला जा रहा है, मैं मीडिया के बयानों के माध्यम से राजनीति करने में विश्वास नहीं रखता हूं।''

अमरिंदर सिंह ने कहा है कि वह फिर से दिल्ली की यात्रा कर सकते हैं। जहां वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं (जिन्हें जी -23 के रूप में जाना जाता है) के साथ बैठक करेंगे और जानने की कोशिश करेंगे कि आखिरी पार्टी की जर्जर स्थिति ऐसे कैसी हो गई और किस तरह से उसके मामलों को चलाया जा रहा है।

Recommended Video

    Navjot Singh Sidhu का बड़ा बयान, पद हो या ना हो Rahul Gandhi के साथ खड़ा रहूंगा | वनइंडिया हिंदी

    तकनीकी तौर पर अब भी कांग्रेस में हैं अमरिंदर सिंह

    देखा जाए तो तकनीकी तौर पर कैप्टन अमरिंदर सिंह अभी भी कांग्रेस में हैं, लेकिन उन्होंने कहा है कि उनका पार्टी में बने रहने का इरादा नहीं है। औपचारिक रूप से बिदाई तब हो सकती है जब उनकी राजनीतिक योजनाएं पूरी हो जाएंगी। अमरिंदर सिंह ने कहा, "मैं जी-23 को मैदान में उतरने, सोशल मीडिया पर चिंता व्यक्त करने के बजाय लोगों तक पहुंचने के लिए कहूंगा।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+