Punjab Cabinet: कौन से 5 नए चेहरे भगवंत मान कैबिनेट में हो सकते हैं शामिल, देखें संभावित विधायकों की लिस्ट?

Punjab Cabinet Reshuffle: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) सोमवार यानी 23 सितंबर को अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं, जिसमें पांच नए चेहरे शामिल हो सकते हैं, जबकि चार मंत्रियों को हटाया जा सकता है। भगवंत मान सरकार ने पहले ही राजभवन को पत्र लिखकर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से पांच नए लोगों को पद की शपथ दिलाने का आग्रह किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब मंत्रिमंडल विस्तार आज शाम होगा। नए मंत्री शाम पांच बजे शपथ ले सकते हैं। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और सरकार के कई सूत्रों ने रविवार को कहा कि चार मंत्रियों ने अपने इस्तीफे सौंप दिए हैं।

Punjab Cabinet Reshuffle

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया आज शाम इन चार नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। पंजाब के राज्यपाल बनने के बाद नए मंत्रियों को शपथ दिलाने का यह राज्यपाल कटारिया का पहला कार्यक्रम होगा।

पंजाब के किन-किन मंत्रियों मे दिया इस्तीफा?

पंजाब के जल आपूर्ति, स्वच्छता, राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा, सूचना और जनसंपर्क, खनन और भूविज्ञान मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा, पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान और स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। मान सरकार ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया और तत्काल प्रभाव से राज्यपाल को भेज दिया है।

ये 5 विधायक पंजाब कैबिनेट में हो सकते हैं शामिल

भगवंत मान सरकार चार मंत्रियों के इस्तीफे के बाद सोमवार (23 सितंबर) को अपने मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल करेगी। जिन लोगों के शामिल होने की संभावना है उनमें लेहरा विधायक बरिंदर कुमार गोयल, हरदीप सिंह मुंडियां (साहनेवाल), डॉ. रवजोत सिंह (शाम चौरासी), तरुणप्रीत सिंह सोंड (खन्ना) और मोहिंदर भगत (जालंधर) शामिल हैं। हालांकि किस को कौन से विभाग दिए जाएंगे, इसपर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

क्यों पंजाब सरकार में किया जा रहा है फेरबदल?

यह पंजाब में ढाई साल पुरानी मान सरकार का चौथा फेरबदल होगा। भगवंत मान की 30 महीने पुरानी सरकार में यह चौथा मंत्रिमंडल विस्तार है। पंजाब विधानसभा में 117 सदस्य हैं और अब तक मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत 15 मंत्री शामिल थे। मंत्रिपरिषद में कुल 18 सदस्य हो सकते हैं। मान कई दिनों से दिल्ली में हैं और दिल्ली में हुए बदलावों के बाद पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से मंजूरी मिलने के बाद सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि बलकार सिंह को मंत्रिमंडल से बाहर किए जाने की संभावना पहले से ही थी, खासकर तब जब लोकसभा चुनाव के दौरान एक विवादित वीडियो सामने आया था, जिसमें मंत्री का कथित तौर पर अश्लील वीडियो दिखाया गया था। दो महिला मंत्रियों में से एक अनमोल गगन मान को अपने निर्वाचन क्षेत्र खरड़ में सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में वह सार्वजनिक रूप से यह कहकर सुर्खियों में आई थीं कि कुछ अधिकारियों ने उनके नाम पर रिश्वत ली है।

सूत्रों के मुताबिक सीएम के करीबी माने जाने वाले जौरामाजरा को उनका हटाया जाना अच्छा नहीं लगा और देर शाम तक वे अपनी कुर्सी न जाने देने की कोशिश करते रहे। हालांकि, जिम्पा को हटाया जाना आप नेताओं के लिए भी हैरानी की बात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+