पंजाब कैबिनेट मीटिंग: मान सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा, 1000 पदों को भरने का ऐलान
पंजाब में भगवंत मान सरकार ने शनिवार कैबिनेट की एक अहम बैठक में कई अहम मु्द्दों पर मंत्रियों के साथ चर्चा की। मीटिंग में नए मेडिकल कॉलेज खोलने पर चर्चा के साथ प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का भी विषय शामिल किया गया। इस बैठक के बाद एक प्रेस वार्ता में पंजाब सरकार के मंत्री हरपाल सिंह चीमा और अमन अरोड़ा ने मीडिया को सरकार के बडे फैसलों के बारे में अवगत कराया।
भगवंत मान सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री अमन अरोड़ा कहा कि सीएम मान की सरकार ने पहले दिन से ही युवाओं की चिंता की है। युवाओं को नौकरियां देने का सिलसिला जारी है। अब तक 'आप' सरकार ने साढ़े 37 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी दी है।

मंत्री अरोड़ा ने बताया कि इस बैठक का भी रोजगार पर ही फोकस था। सरकार ने पंजाब सिविल सचिवालय में 106 नए क्लर्क पद भरने का निर्णय लिया है। इसके अलावा पंजाब सरकार ने प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग में 440 नए पदों के साथ कुल 1000 पदों को भरने का फैसला किया है।
मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार को राज्य के पौने तीन करोड़ की आबादी की चिंता है। ऐसे में सरकारी सुविधाओं के बेहतर करने के लिए रिक्त पड़े पदों भरना आवश्यक है। जिसका सरकार कामकाज पर सकारात्मक असर दिखने का साथ युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध होंगे।
पत्रकारों को हरपाल चीमा ने बताया कि पंजाब सरकार ने जी. एस. टी. कौंसिल से संबंधित एक्ट को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा बैठक में सजा पूरी कर चुके 10 कैदियों को रिहाई पर विचार किया है। कैबिनेट के बैठक में इनमें से पांच कैदियों को रिहा करने का निर्णय लिया गया। वहीं गंभीर अपराध में सजा पाए 5 कैदियों को रिहा करने की अर्जी खारिज कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications