पंजाब: इन 3 जिलों में जैव-उर्वरक परीक्षण प्रयोगशालाएं लगाने के लिए CM भगवंत मान तैयार, मिलेंगे ये फायदे
Punjab News: पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुडियन ने बुधवार को कहा कि सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस बीच उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि पंजाब में गुणवत्तापूर्ण कृषि इनपुट की डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार तीन जैव-उवर्रक परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित करने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि ये तीन प्रयोगशालाएं गुरदासपुर, एसएएस नगर (मोहाली) और बठिंडा में स्थापित किए जाएंगे।
कृषि मंत्री गुरमीत सिंह विशेष मुख्य सचिव विकास केएपी सिन्हा के साथ विभाग की दक्षता में और सुधार लाने के लिए मुख्य कृषि अधिकारियों और अन्य अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

खराब प्रदर्शन करने वाले जिला अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के निर्देश
उन्होंने कृषि निदेशक से फील्ड अधिकारियों की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करने और खराब प्रदर्शन करने वाले जिला अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने को कहा। जो बीज, उर्वरक और कीटनाशकों के नमूने और परीक्षण के दिए गए लक्ष्यों को पूरा करने में विफल रहे हैं।
28 डीलरों की बिक्री पर रोक, एफआईआर दर्ज
कृषि निदेशक जसवंत सिंह ने गुरमीत सिंह खुडियन को अवगत कराया कि रबी सीजन के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक और कीटनाशकों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 13 दिसंबर 2023 को गठित उड़नदस्ते की पांच टीमों ने 110 खुदरा और थोक दुकानों की जांच करते हुए 134 नमूने लिए। इन टीमों ने 28 डीलरों की बिक्री रोक दी है और नंगल में एफआईआर भी दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें- Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विशाखापट्टनम में करेंगे विपश्यना, जानिए पूरा कार्यक्रम












Click it and Unblock the Notifications